जेईई मेन्स 2026 रिजल्ट में एमडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के सात विद्यार्थियों ने 99 पर्सेन्टाइल से अधिक अंक प्राप्त कर रचा कीर्तिमान

0
7

झुंझुनूं जिला टॉपर तनिष अग्रवाल व जेईई मेन्स में चयनितों के सम्मान में मनाया विजयोत्सव

चिड़ावा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से जारी जेईई मेन्स—2026 परीक्षा परिणाम में झुंझुनूं रोड स्थित एमडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन द्वारा संचालित एमडी कॅरिअर लाइन कोचिंग ने सर्वाधिक 99 पर्सेन्टाइल से अधिक अंक देकर अपनी श्रेष्ठता को सिद्ध किया है। इस परीक्षा परिणाम में तनीष अग्रवाल पुत्र संजय अग्रवाल ने 99.86 पर्सेन्टाइल के साथ झुंझुनूं जिला टॉप किया है। इसके अतिरिक्त सात विद्यार्थियों ने 99 पर्सेन्टाइल से अधिक अंक प्राप्त कर झुंझुनूं जिले में संचालित तमाम कोचिंग इंस्टीट्यूट से श्रेष्ठ परिणाम के साथ जिले को टॉप कर एक नया कीर्तिमान रचा। इस परीक्षा परिणाम में शशांक पुत्र मनोज जांगिड़ 99.50 पर्सेन्टाइल, जतिन पुत्र ग्यारसीलाल सैनी 99.33 पर्सेन्टाइल, राज्यवर्धन पुत्र महिपाल सिंह 99.33, उषा पुत्री विजेंद्रसिंह 99.30, खुशी पुत्री राकेश गुप्ता 99.17, आयुष पुत्र सुभाष शर्मा 99.04 पर्सेन्टाइल आदि प्रमुख है। इसके अतिरिक्त 18 विद्यार्थी 98 पर्सेन्टाइल से अधिक अंक, 24 विद्यार्थियों ने 97 पर्सेन्टाइल से अधिक तथा 63 विद्यार्थियों ने 95 पर्सेन्टाइल से अधिक अंक प्राप्त कर संस्थान की श्रेष्ठता को सिद्ध किया। इस अवसर पर जेईई मेन्स—2026 में चयनित विद्यार्थियों व अभिभावकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया तथा डीजे की धुन पर विद्यार्थी, अभिभावक व शिक्षक जमकर थिरके। जेईई मेन्स परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा किया जाता है और यह परीक्षा भारत के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा परिणाम में सभी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, अध्यापकों एवं एमडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन सुनिल कुमार डांगी के कुशल मार्गदर्शन व नियमित अध्ययन को दिया है। एमडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन अपने कुशल प्रबंधन, संस्कारमय वातावरण व शैक्षणिक नवीन अनुसंधानों के माध्यम से नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। एमडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन बड़े शहरों की तनावपूर्ण जीवन शैली से दूर आईआईटी, नीट की तैयारी के लिए एकमात्र विकल्प बन गया है। वर्तमान में कक्षा छह से 10 प्री फाउंडेशन, 11 से 12 फाउंडेशन व टारगेट के नए बैच भी संचालित है। इस अवसर पर एमडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा की प्रेसवार्ता

ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग | फाटक बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन |

राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here