दिव्य क्लब ने राजकीय सरदार उच्च प्राथमिक विद्यालय में 65 जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटे स्वेटर

0
30

भामाशाह उर्मिला चाहर के सहयोग से किया गया वितरण, समाजसेवा की सराहना

चूरू। दिव्य क्लब ने राजकीय सरदार उच्च प्राथमिक विद्यालय चूरु में सोमवार को 65 जरुरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण किया। कार्यक्रम अध्यक्षता विजयलक्ष्मी पारीक ने की। क्लब प्रवक्ता रुपम माथुर ने बताया कि दिव्य क्लब द्वारा भामाशाह उर्मिला चाहर के आर्थिक सौजन्य से जरूरतमंद बच्चों को सर्दी को देखते हुए स्वेटर वितरित किये गये। इस अवसर पर विजयलक्ष्मी पारीक ने कहा कि दिव्य क्लब समय समय पर जरूरतमंदों की सेवा व समाज सेवा के कार्य करता रहता है। भामाशाह उर्मिला चाहर ने आगे भी जरूरतमंदों बच्चों की मदद करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर सचिव विमलेश भालेरीवाला, संगीता वर्मा, महिमा शर्मा, मुन्नी देवी डागा, शशि चंदेल, मंजू सोनी, चंदा धानुका उपस्थित थीं। स्कूल के प्रधानाध्यापक निजामुद्दीन तथा पूर्व प्रधानाध्यापक मदनलाल प्रजापत ने भी विचार व्यक्त किये। प्रधानाध्यापक निजामुद्दीन ने दिव्य क्लब का आभार व्यक्त किया। स्टाफ सदस्यों ने कार्यक्रम में सहयोगी भूमिका निभाई।

तालछापर में बर्ड फेस्टिवल 2026 की तैयारी तेज, कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

डोडा पोस्त तस्करी मामले में 5 साल की सजा, चूरू ADJ कोर्ट का फैसला

वीबी जी राम जी योजना से गांवों का विकास, भाजपा ने की प्रेस वार्ता, कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा नेता चंद्राराम गुरी ने समझाई वीबी जी राम जी योजना की खास बातें

देशव्यापी बैंक हड़ताल सफल, 5-दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर चूरू में प्रदर्शन

चूरू की कॉलोनियों में बदहाल हालात, लोग बोले–समाधान नहीं तो होगी सड़क जाम

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here