Advertisement
Home राजस्थान चूरू ऑटो में सफर कर रही बुजुर्ग महिला के गले से 24 ग्राम...

ऑटो में सफर कर रही बुजुर्ग महिला के गले से 24 ग्राम सोने की चैन पार

Screenshot

वार्ड 16 की 62 वर्षीय महिला के साथ चोरी की वारदात, दो अज्ञात महिलाओं पर शक—पीड़िता ने कोतवाली थाने में दी रिपोर्ट

चूरू । शहर में ऑटो में सफर कर रही एक बुजुर्ग महिला के गले से करीब 24 ग्राम की सोने की चैन चोरी होने का मामला सामने आया है। वार्ड संख्या 16 की 62 वर्षीय गुलशन बानो ने शनिवार शाम को कोतवाली थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई।गुलशन बानो ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7 बजे वह नई सड़क से ऑटो में सवार हुई थीं। रास्ते में नया बस स्टैंड के पास से दो अज्ञात महिलाएं भी उसी ऑटो में बैठ गईं। ऑटो में बैठते ही उन दोनों महिलाओं ने उन्हें बातचीत में उलझाए रखा। इसी दौरान उनमें से एक महिला का बैग बार-बार उनके गले के पास आ रहा था।पीड़िता को लगा कि शायद महिला अपने बच्चे को संभाल रही है, इसलिए बैग टकरा रहा है। लेकिन जब गुलशन बानो मंडेलिया हाउस के पास उतरीं और अपनी चैन को संभाला, तो चैन गायब मिली।शक होने पर वे तुरंत पंखा सर्किल की ओर भागीं, लेकिन तब तक ना तो वे महिलाएं मिलीं और ना ही ऑटो चालक दिखाई दिया।गुलशन बानो ने आरोप लगाया है कि दोनों महिलाओं ने मिलकर उनकी 24 ग्राम वजन की सोने की चैन चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि वे दोनों आरोपियों की पहचान कर सकती हैं।पीड़िता ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कलेक्ट्रेट में संविधान दिवस कार्यक्रम | अधिवक्ताओं ने अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि | ConstitutionDay

https://youtu.be/1tyEHgOx194

पीडीयू मेडिकल कॉलेजके अधूरे निर्माण कार्यों पर कार्रवाई | राजमेस टीम ने HSCL को 4 महीने की डेडलाइन

https://youtu.be/31FH2k-HYhg

चूरू में एसपी जय यादव का पैदल मार्च | आमजन से संवाद व सुरक्षा का जायजा | Churu Police News

https://youtu.be/wRvl0FMj-q0

ग्राम पंचायत के मुख्यालय निर्धारण को लेकर बढ़ा विवाद | लुटाना मगनी के ग्रामीणों ने जताया विरोध |

https://youtu.be/X3tIoyfKAIM

 

Advertisement