Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं चार नवंबर को होगी चित्रकला प्रतियोगिता

चार नवंबर को होगी चित्रकला प्रतियोगिता

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग जयपुर के आदेश की अनुपालना में राजकीय मोरारका कॉलेज में एनएसएस के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में चार नवंबर को सुबह 11 बजे चित्रकला प्रतियोगिता तथा महावद्यिालय साहित्यिक मंच द्वारा आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर के आदेश की अनुपालना में महाविद्यालय में विकसित भारत के निर्माण और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से दो विषयों विकसित भारत 2047 अथवा आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी पर चार नवंबर दोपहर 12 बजे से निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। निबंध के लिए शब्द सीमा 600 तथा समयावधि 90 मिनट (1.30 घंटा) रहेगी। सर्वश्रेष्ठ तीन विजेताओं को महाविद्यालय स्तर पर प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा तथा राज्य स्तर पर चयनित होने पर राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार दिया जाएगा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह न्यौला ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वाले को 21 हजार, द्वितीय को 11 हजार, तृतीय को 5100 रूपए दिए जाएंगे। वहीं 18 सांत्वना पुरस्कार के एक—एक हजार 18 जनों को दिया जाएगा।

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

Advertisement