डेढ साल में बन जाएगा फोरलेन पुलिया, अब तक विधानसभा के लिए स्वीकृत हुए 350 करोड़ के कार्य — राजेंद्र भांबू

0
4

विधायक भांबू के प्रयासों से पांच साल बाद फिर से शुरू हुआ पुलिया का काम

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिला मुख्यालय पर बुधवार को करीब पांच साल बाद फिर से पुलिस लाइन रेलवे फाटक पर पुलिया का निर्माण कार्य शुरू हुआ। इससे पहले इस पुलिया का निर्माण 2019 में शुरू हुआ था। लेकिन दो साल काम चलने के बाद बजट की कमी के कारण बंद हो गया। इसके बाद दुबारा काम शुरू नहीं हो पाया। विधायक राजेंद्र भांबू ने उप चुनावों में वादा किया था कि वे अधूरे पड़े पुलिया के निर्माण कार्य को शुरू करवाएंगे। जिसे पूरा करते हुए आज भूमि पूजन के साथ फिर काम शुरू किया। विधायक राजेंद्र भांबू ने पूजा अर्चना में हिस्सा लिया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा नेता विश्वंभर पूनियां व प्यारेलाल ढूकिया के अलावा पीडब्लूडी और आरएसआरडीसी के अधिकारी भी मौजूद थे। विधायक राजेंद्र भांबू ने कहा कि करीब 52 करोड़ की लागत से यह फोरलेन पुलिया डेढ साल में बनकर तैयार होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में इस पुलिया के निर्माण को लेकर कांग्रेस सरकार और कांग्रेस के नेताओं जरा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई। वरना अब तक यह पुलिया बन जाता। उन्होंने कहा कि विकास के वादे के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा काम कर रहे है। उन्होंने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार जताया। विधायक भांबू ने बताया कि झुंझुनूं विधानसभा के विकास के लिए सरकार कृत संकल्पित है। अब तक 350 करोड़ से ज्यादा की राशि के विकास कार्य स्वीकृत किए जा चुके है। जिनमें काफी काम पूरे हो गए है। जिनका फायदा भी आमजन को मिलने लगा है। बाकि के काम भी चल रहे है। आरएसआरडीसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पवन जैन ने बताया कि इस पुलिया के निर्माण कार्य की अवधि 27 जनवरी 2027 तय की गई है। उन्होंने बताया कि 51 करोड़ 88 लाख रूपए की रिवाइज राशि सरकार ने स्वीकृत की है। जिसमें आधी राशि केंद्र सरकार और आधी राशि राज्य सरकार देगी। फिलहाल बजट की समस्या नहीं है। इसलिए यह कार्य जल्द पूरा करवाएंगे। इस पुलिया के निर्माण के बाद सीकर—लोहारू रोड पर पुलिस लाइन झुंझुनूं के रेलवे फाटक पर अकसर लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, बगड़ नगरपालिका चेयरमैन गोविंद सिंह राठौड़, बगड़ नगरपालिका के पार्षद अजय चाहर, भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी पुरूषोत्तम खाजपुरिया, भाजपा जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, एडवोकेट सरजीत चौधरी, पूर्व सरपंच सतीश खीचड़, पूर्व पार्षद प्रमोद जानूं, महेश जीनगर, भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पूर्व सरपंच अर्जुन महला आदि मौजूद थे।

सांसद पर साधा निशाना, पूछा चार बार विधायक रहे, पहले क्यों नहीं करवाया काम

झुंझुनूं में करीब पांच साल बाद एक बार फिर से पुलिस लाइन रेलवे फाटक पर पुलिया का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जिसके बाद बयानबाजी भी शुरू हो गई है। कांग्रेस सांसद बृजेंद्र ओला और उनके समर्थक इस पुलिया के फिर से निर्माण कार्य शुरू होने पर श्रेय ले रहे है। तो विधायक राजेंद्र भांबू ने इसका निर्माण कार्य भूमि पूजन के साथ शुरू ही करवा दिया। सांसद द्वारा श्रेय लेने पर विधायक राजेंद्र भांबू ने बड़ा जुबानी हमला किया है। उन्होंने कहा है कि सांसद बृजेंद्र ओला 20 सालों में चार बार विधायक रह चुके है। 2019 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। सांसद बृजेंद्र ओला खुद झुंझुनूं के विधायक ही नहीं, बल्कि सरकार में मंत्री भी थे। बावजूद इसके वे ना तो इस पुलिया के निर्माण के लिए बजट ला पाए और ना ही इसका बंद हुआ काम शुरू करवा पाए। अब जब प्रदेश की डबल इंजन सरकार अपने वादों को पूरा करते हुए काम करवा रही है। तो वे श्रेय लेने की कोशिश कर रहे है। लेकिन जनता जब जानती है। यदि उनका जरा सा भी योगदान होता और उनके मन में होती तो अब तक ना केवल पुलिया बनकर तैयार हो जाता। बल्कि आवागमन भी सुगम हो जाता। लेकिन कांग्रेस सिर्फ झूठ बोलकर वाहवाही लेना चाहती है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पुलिया ही नहीं, झुंझुनूं विधानसभा का हर वो काम जो कांग्रेस की अनदेखी और कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों की लापरवाही से अधूरे है। उन्हें एक—एक कर पूरा करवाया जाएगा।

कार्यकर्ताओं व शहरवासियों में खुशी, किया सम्मान

पुलिया के निर्माण कार्य शुरू होने की खुशी शहरवासियों में देखी गई। अलग—अलग संगठनों के प्रतिनिधियों ने आयोजन में पहुंचकर विधायक भांबू का स्वागत किया और उनका आभार जताया। विप्र सेना के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश बसावतिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक भांबू का विप्र सेना व पुजारी सेवक महासंघ की ओर से पारंपरिक साफा, दुपट्टा और माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस मौके पर पुजारी सेवक महासंघ के जिलाध्यक्ष विनोद पुजारी, विप्र सेना के जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र शर्मा पाटोदा, विप्र सेना युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुपम पुरोहित गुड्डू, विनोद शर्मा, ब्राह्मण समाज की जिलाध्यक्ष ममता शर्मा, ब्राह्मण नेता राकेश शर्मा बगड़ तथा सप्तऋषि मंडल के जिलाध्यक्ष हरिकिशन शुक्ला एवं विनोद जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग साथ रहे। वहीं, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान के नेतृत्व में मोर्चे के जिला मंत्री हाजी मोहम्मद अयूब खलील सिलावट, उस्मान गनी लादूसरिया, निजामुद्दीन खान, अब्दुल जब्बार अब्बासी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भांबू का स्वागत किया।

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here