Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं आयुष बसेरा ने कांस्य पदक जीता

आयुष बसेरा ने कांस्य पदक जीता

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
44वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप देहरादून उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय प्रतिस्पर्धा में चैम्पियंस स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी मंडावा मोड़ झुंझुनूं के शूटर आयुष बसेरा ने कांस्य पदक हासिल कर राजस्थान का नाम रोशन किया है। एकेडमी के निदेशक अमन चौधरी ने बताया कि यह राष्ट्रीय स्तरीय प्रतिस्पर्धा 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक देहरादून उत्तराखंड में आयोजित हुई। जिसमें सभी राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। एकेडमी के कोच सुशील व विकास के सानिध्य में 36 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें आयुष बसेरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान के लिए कांस्य पदक जीता। जिससे एकेडमी में उत्साह व हर्ष का माहौल रहा।

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

Advertisement