Advertisement
Home झुंझुनूं डूंडलोद डीपीएस डूंडलोद में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

डीपीएस डूंडलोद में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

डूंडलोद । डूंडलोद पब्लिक स्कूल डूंडलोद में गुरूवार को दीपावली का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत संगीत अध्यापक ललित शर्मा एवं शरीफ खान के निर्देशन में छात्र-छात्रओं द्वारा प्रस्तुत राम स्तुति से हुई। छात्रा रिया ने दीपावली के महत्व पर प्रकाश डाला। पूर्व प्राथमिक वर्ग के छात्र-छात्राओं ने राम दरबार एवं लक्ष्मी-गणेश जी की आकर्षण व मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। छात्र-छात्राओं द्वारा निर्मित ग्रीटिंग-कार्ड अर्थात अभिनन्दन-पत्रों की प्रदर्शनी लगाईगई। अध्यापिका पूजा गिल के निर्देशन में पूर्व प्राथमिक वर्ग की छात्राओं ने तथा अध्यापिका निशा के निर्देशन में प्राथमिक वर्ग की छात्राओं ने मनमोहक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रा प्रियंका ने शानदार मंच संचालन किया। प्राचार्य धनंजय लाल ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि प्रत्येक त्योहार की अपनी-अपनी विशेषताएं होती है और सभी त्योहार अपने नीरस जीवन को आनंद और उमंग से भर देते हैं। आज सबसे बड़ी आवश्यकता है देश में नई जागृति और नई चेतना की और ऐसा अब त्योहारों के द्वारा सकारात्मक सोच से ही संभव है। दीपावली के शुभ अवसर पर हम प्रण लें कि कभी भी बाधाओं एवं अत्याचारों के समक्ष नतमस्तक नहीं होएंगे तथा कुप्रवत्तियों एवं अन्य सामाजिक बुराइयां रूपी अंधकार को नष्ट करके प्रेम व एकता के दीप जलाएंगे। विद्यालय सचिव बीएल रणवां ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि दीपावली हमारे देश का एक सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय पर्व है। यह हमारी आस्तिकता और आस्था का भी प्रतीक हैं। इसके महत्व को बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि हम अपने दोषों का परित्याग करें। प्रत्येक देशवासियों का यह परम कर्तव्य है कि वे इस महान उपयोगी एवं सांस्कृतिक पर्व को सामाजिक कुरीतियों से बचाएं।

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

Advertisement