Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं आदर्श बाल निकेतन स्कूल में हुआ पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

आदर्श बाल निकेतन स्कूल में हुआ पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
चूणा चौक राणी सती रोड स्थित झुंझुनूं प्रगति संघ मुंबई द्वारा संचालित आदर्श बाल निकेतन सीनियर सैकंडरी स्कूल झुंझुनूं में लॉयंस क्लब झुंझुनूं के सौजन्य से पीस पोस्टर प्रतियोगिता एक साथ हम का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा नौंवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की शुरुआत में स्कूल सचिव परमेश्वर हलवाई ने सभी लायंस पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए सभी को लॉयंस क्लब द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में अवगत करवाया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा सुंदर-सुंदर पोस्टर बनाए गए। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को लॉयंस क्लब द्वारा 25 दिसंबर 2025 को क्लब के समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर लॉयंस क्लब की ओर से पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे व विद्यालय की ओर से डॉ. डीएन तुलस्यान, स्कूल प्रिंसिपल डॉ. अजय कुमार, स्कूल वाइस प्रिंसिपल अनिता महमिया व इवेंट कोर्डिनेटर ललिता जांगिड़ उपस्थित रही।

शहीद भगत सिंह विचार मंच के युवाओं का सम्मान | चूरू सूचना केंद्र कार्यक्रम | वीर तेजाजी विकास समिति

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

Advertisement