अपने भक्तों के श्राप अथवा वरदानों को सत्य करने के लिए भगवान लेते है अवतार – पंडित तिवाड़ी

0
5

राम-जानकी विवाह, कृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे भक्तजन

चिड़ावा । भगवान के पृथ्वी पर अवतार धारण करने के अनेक कारण होते है। जिसमें सबसे प्रमुख कारण है धर्म की स्थापना करना। भगवान ने स्वयं कहा है कि जब जब धर्म की हानि होती है। तब तब धर्म पुनः स्थापना के लिए मैं अवतार धारण करता हूं। इसके अलावा अपने दिए वरदानों को सत्य करने अपने भक्तों के श्राप अथवा वरदानों को सत्य करने के लिए भी भगवान अवतार धारण करते है। उक्त विवेचना वाणीभूषण पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी ने शहर के पुराने पोस्ट ऑफिस के पास चल रहीं श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव प्रसंग पर व्यासपीठ से प्रवचन देते हुए की। इस अवसर पर तिवाड़ी ने भगवान श्रीराम के चरित्र को भी विस्तार से बताया तथा आह्वान किया कि सभी जन मर्यादा पुरुषोत्तम के चरित्र को अपने जीवन में उतारने का प्रयत्न करें। कथा में भक्त राजा अंबरीश की कथा गंगा अवतरण की कथा का भी सुंदर वर्णन किया गया। कथा में सजाई गई राम विवाह एवं कृष्ण जन्म जन्मोत्सव की सजीव झांकी ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान सुंदर भजनों प्रस्तुति की प्रस्तुतियों ने वातावरण में भक्ति रस घोल दिया। इससे पूर्व कथा में मुख्य यजमान रामवतार शर्मा-कलावती देवी व परिवार के सदस्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य भागवत व व्यास पूजन किया। इस दौरान महेंद्र शर्मा, अशोक शर्मा, प्रमोद शर्मा, अनिल शर्मा, वेदप्रकाश, सुशील कुमार, विनोद कुमार लाम्बीवाला, कमलाप्रसाद मोदी, नरसिंह बाछुका, ओमप्रकाश बीजनेवाला, अरुण शर्मा सेहीकला, गोपाल चौहान, राजकुमार बीजनेवाला, श्यामसुंदर खंडेलवाल, रामावतार शर्मा, गंगाधर शर्मा, विनोद पुजारी, इंद्र दायमा, सुनिल ककरानिया, प्रदीप लांबीवाला, पूर्व चेयरमैन शंकरलाल वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, सेवानिवृत्त कोषाधिकारी ओमप्रकाश टेलर, सिद्धार्थ शर्मा, श्यामसुंदर साखूवाला, संजय शर्मा श्योपुरा, विश्वनाथ ढाढीटिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुष मौजूद रहे।

राजस्थान वक्फ बोर्ड ने भेजी पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री | Ashok Gehlot | Wakf Board Relief

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here