
बलवंतपुरा।डूण्डलोद गर्ल्स स्कूल बलवंतपुरा में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अध्यापिका नुपूर कौशिक के नेतृत्व में विद्यालय की छात्राओं ने एक लघु नाटिका प्रस्तुत कर साक्षरता के महत्व को दर्शाया। छात्राओं ने बताया कि शिक्षा से न केवल व्यक्ति का विकास होता है। बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति भी शिक्षा पर ही निर्भर करती है। विद्यालय प्राचार्या इंदू सोनी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि साक्षरता अज्ञानता को दूर करती है और जागरूकता की राह खोलती है। विद्यालय सचिव बीएल रणवां ने कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे बड़ा धन है। जिसे कोई नहीं छीन सकता। यह आयोजन बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि जागृत करने और समाज में साक्षरता फैलाने का एक सराहनीय प्रयास है। इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित था।














