माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं की नवलगढ़ ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार

0
5

जिलाध्यक्ष महेंद्र शास्त्री की सहमति से ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. विनोद सैनी ने की घोषणा

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष महेंद्र शास्त्री की सहमति से नवलगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. विनोद सैनी ने नवलगढ़ ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया। मीडिया प्रभारी नरेश बगड़ ने बताया कि जिलाध्यक्ष महेंद्र शास्त्री के नेतृत्व और कार्यक्रमों से प्रभावित होकर संस्था लगातार समाजहित में कार्य कर रही है। ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. विनोद सैनी ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, उत्कृष्ट खिलाड़ियों तथा समाजहित में कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहन प्रदान करना है। इसके साथ ही जिला मुख्यालय पर छात्रावास निर्माण का प्रस्ताव भी रखा गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को आवास सुविधा मिल सके। संस्था द्वारा महिलाओं के लिए रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। दिव्यांगजनों की सहायता एवं उन्हें सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान चलाने, कानूनी जागरूकता, रक्तदान शिविरों और निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन करना संस्था की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। कार्यकारिणी में संरक्षक गजानंद सैनी पूर्व अध्यक्ष व केशरदेव सैनी, अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार सैनी, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सैनी पार्षद, राजेन्द्र सैनी सरपंच बागोरिया की ढाणी, प्रमोद सैनी सरपंच प्रतिनिधि ढाका की ढाणी, मनीष सैनी प्राचार्य, अटलबिहारी सैनी निदेशक भारती स्कूल, विकास फूलवाला, दुर्गेश सैनी, महामंत्री कैलाशचंद्र जादम निदेशक शास्त्री स्कूल, कोषाध्यक्ष सुरेश सैनी एडवोकेट, सह कोषाध्यक्ष जुगल सैनी अकाउंटेंट जोहड़ की ढाणी, संगठन मंत्री संजय सैनी सैनीपुरा प्राचार्य, मनीष बिश्नोलिया, कैलाश सैनी व्याख्याता, प्रभात सैनी जयपुर मेडिकल, लालचंद सैनी जोहड़ की ढाणी, राजकुमार सैनी एलआईसी, विनोद सैनी सैनीपुरा, सोनू सैनी सैनी नगर, योगेश सैनी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मुकुंदगढ़, प्रवक्ता डॉ. संजय सैनी, प्रचार मंत्री रोहित सैनी झल्डावाली ढाणी, मुकेश सैनी गणेशपुरा, सुनिल कुमार सैनी झाझड़, दीपक सैनी माताजी की ढाणी, पुरुषोत्तम सैनी सैनी नगर, राजीव सैनी मोहब्बतसर, देवेंद्र सैनी ढाणियां सचिव सागर स्कूल, राकेश सैनी ठेकेदार दुर्जनपरा, दिनेश जादम डूण्डलोद, मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश सैनी पत्रकार, ताराचंद सैनी, मुकेश सैनी चिराना, पर्यावरण सचिव लेफ्टिनेंट कमलेश सैनी सैनी नगर, सांस्कृतिक सचिव मुकेश सैनी, सदस्य अनिल सैनी गुमानीराम की ढाणी, महेश सैनी बलरिया, राकेश सैनी चोबदारों की ढाणी, चंद्रप्रकाश सैनी जोहड़ की ढाणी, सुनिल सैनी गेंहूवाली ढाणी, नितेश सिंगोदिया, धर्मेन्द्र सैनी अंटावाली ढाणी, शीशराम पहाड़िला को बनाया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष महेंद्र शास्त्री ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

राहुल गांधी का पुतला दहन | चूरू में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन | Modi की माँ पर टिप्पणी का विरोध

चूरू: मालियों की ढाणी में सीवरेज ओवरफ्लो से हाहाकार | नगर परिषद को सौंपा गया ज्ञापन | STP समस्या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here