Advertisement
Home झुंझुनूं डूंडलोद डीजीएस की 11 छात्राओं का प्री नेशनल शूटिंग के लिए चयन हुआ

डीजीएस की 11 छात्राओं का प्री नेशनल शूटिंग के लिए चयन हुआ

डूंडलोद।डूंडलोद गर्ल्स स्कूल बलवंतपुरा की छात्राओं का प्री नेशनल शूटिंग में चयन हुआ है। विद्यालय प्राचार्या इंदू सोनी ने बताया कि जगतपुरा जयपुर में आयोजित 10 मीटर एयर पिस्टल वूमन प्रतियोगिता में विद्यालय की होनहार छात्राओं ने शूटिंग कोच अभिलाषा के नेतृत्व में अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 23वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें विद्यालय की छात्राएं पल्लवी खीचड़, आराध्या लाल, तृषा वर्मा, माही, अनुश्री, अंशिका, चारुल जाखड़, आराध्या चौधरी, मनस्वी ढाका, यति शर्मा व यानू सैनी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर प्री नेशनल प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। विद्यालय प्राचार्या इंदू सोनी ने कहा कि यह उपलब्धि हमारी छात्राओं की मेहनत व समर्थन का परिणाम है। विद्यालय सचिव बीएल रणवां ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि प्री नेशनल में चयनित होना एक बड़ी उपलब्धि है। यह छात्राओं के आत्म-विश्वास को बढ़ाएगा और वे राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

फिटनेस का डॉज – आधा घंटा रोज़ || चूरू में SP जय यादव के नेतृत्व में हुआ योग और साइक्लिंग इवेंट

चूरू में गोगानवमी महोत्सव 2025 | श्रद्धा, भक्ति और परंपरा का संगम

चूरू में RGHS योजना फर्जी OTP और पर्चियों से लाखों की हेराफेरी | Full Report

राहुल कस्वां का बड़ा बयान | वोट चोरी के खिलाफ उठी आवाज | लोकतंत्र बचाओ मार्च 

 

Advertisement