Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं बास बुडाना स्कूल में बच्चों ने दिया देशभक्ति का संदेश

बास बुडाना स्कूल में बच्चों ने दिया देशभक्ति का संदेश

 अजीत जांगिड़
निकटवर्ती गांव बास बुडाना के चौधरी राधेश्याम जोधाराम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 79वां स्वाधीनता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि ताराचंद जांगिड़ रहे। जबकि अध्यक्षता मनीराम भंवरिया ने की। ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां को बांधे रखा। समारोह में ना केवल देशभक्ति गीत, बल्कि राजस्थानी गीतों की भी झलक दिखाई दी। जिसके साथ ही मौजूद अतिथि और ग्रामीणों की बुलंद आवाज से भारत माता के जयकारों से पांडाल गूंज उठा। विद्यालय के छात्रों ने हाथों में तिरंगा थामें देश सुरक्षा में सैनिकों की भूमिका का सजीव चित्रण कर देशभक्ति का बड़ा संदेश दिया। वहीं छात्राओं ने राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया। अतिथियों ने स्वतंत्रता दिवस के विषय पर बोलते हुए राष्ट्र निर्माण में सबकी जिम्मेदारी को अहम बताया। संस्था प्रधान सविता महला ने शिक्षा मंत्री के संदेश का वाचन किया। युवा पत्रकार रणजीत गुर्जर कोहली ने निवार्चन विभाग की ओर से जारी निर्देशानुसार सभी को मतदाता शपथ दिलाई। मंच का सफल संचालन अध्यापिका कुमावत रेखा ने किया। इस दौरान जयप्रकाश, प्यारेलाल, हरिराम, जयकरण गुर्जर, मदन, अध्यापक शीशराम फोगाट, प्रमिला, प्रेमलता सैनी, सीमा सारण एवं प्रवीण भैड़ा इत्यादि मौजूद रहे।

चूरू में RGHS योजना फर्जी OTP और पर्चियों से लाखों की हेराफेरी | Full Report

राहुल कस्वां का बड़ा बयान | वोट चोरी के खिलाफ उठी आवाज | लोकतंत्र बचाओ मार्च 

भाजपा चूरू द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यशाला | विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस | राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आयोजन

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud

Advertisement