गोपालपुरा की हरित ढाणी में नरेगा श्रमिकों का कार्य देख अभिभूत हुए सुप्रीम ट्रस्ट के महावीर तापड़िया

Screenshot

40000 जीवित पौधे, पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है गोपालपुरा

सुजानगढ़। निकटवर्ती गांव गोपालपुरा की हरीतिमा ढाणी में हुए चारागाह विकास के कार्य देख कर सुप्रीम ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी महावीरजी तापड़िया ने अभिभूत होकर कहा कि नरेगा श्रमिकों द्वारा किए गए कार्य पूरे देश में नहीं देखने को मिले है,,सरपंच सविता राठी ने बताया कि 4 वर्ष में महिलाओं की मेहनत से 40000 पौधे जिंदा है,,महिलाओं के रोजगार हेतु गोपालपुरा को पर्यटन क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है,कमल डागा ने कहा कि महिलाओं के रोजगार हेतु सहजन की पत्तियां तथा शहद के लिए कार्य किया जा सकता है,,श्याम शर्मा ने ढाणी की प्राकृतिक सुंदरता को सराहा,, धापूड़ी,गीता,कमला,सरोज,संतोष आदि ने तिलक एवं पुष्प वर्षा कर अतिथियों का स्वागत किया,,राकेश,गोपाल,दीपचंद गिलड़ा,रूप सिंह बजरंग सारण ने डूंगर बालाजी की तस्वीर भेंट की,,नानू देवी ने कहा कि महिलाओं की मेहनत को देखते हुए ग्रह उद्योग लगाया जाए,,महावीर तापड़िया ने सकारात्मकता से महिलाओं को आश्वासन दिया,,सभी अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया,इससे एक दिवस पूर्व गोपालपुरा की सभी विद्यालयों का भी अतिथियों द्वारा निरीक्षण किया गया।

भाजपा चूरू द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यशाला | विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस | राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आयोजन

सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि | वीर तेजाजी भवन, सैनिक बस्ती | पूर्व राज्यपाल और किसान नेता को याद किया

चूरू में परिवार कल्याण कार्यक्रम में सम्मान समारोह | Doctors & Health Workers Honoured | Churu News

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud