रेल सुविधाओं के विस्तार हेतु बीकानेर मंडल के डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

हनुमानगढ़ से हरिद्वार सहित नई रेल सेवाओं की मांग, भाजपा नगर मंडल जंक्शन ने उठाई जनहित की आवाज

हनुमानगढ़। हिमांशु मिढ्ढा
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल हनुमानगढ़ जंक्शन की ओर से मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) बीकानेर को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें हनुमानगढ़ जंक्शन से संचालित रेल सेवाओं में सुधार, नई रेल कनेक्टिविटी, सुविधाओं के विस्तार एवं अधूरी परियोजनाओं को जल्द पूर्ण कराने की मांग की गई। यह ज्ञापन भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर के नेतृत्व में सौंपा गया।ज्ञापन में सबसे पहले गाड़ी संख्या 19226 जम्मू-तवी–जोधपुर एक्सप्रेस की समय-सारणी में प्रस्तावित बदलाव का विरोध किया गया। भाजपा ने मांग की कि इस लोकप्रिय दिनकालीन सेवा को रात्रिकालीन में परिवर्तित न किया जाए, जिससे यात्रियों को असुविधा न हो। साथ ही सुझाव दिया गया कि यदि परिवर्तन आवश्यक हो तो मेड़ता/जोधपुर से सिरसा/भटिंडा के लिए मेमू या एसी मेमू सेवा चलाई जाए।दूसरा महत्वपूर्ण बिंदु बाड़मेर से ऋषिकेश जाने वाली ट्रेन 14887 में भीड़ की समस्या से जुड़ा था। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि हनुमानगढ़/बीकानेर/जोधपुर से हरिद्वार/ऋषिकेश के लिए एक नई रेलसेवा शुरू की जाए, ताकि धार्मिक यात्राएं सुगम हो सकें और यात्रियों को महंगे निजी साधनों का सहारा न लेना पड़े।इसके अतिरिक्त हनुमानगढ़ से दिल्ली के लिए इंटरसिटी ट्रेन की मांग भी दोहराई गई, जो कि वर्षों से लंबित है। वहीं, श्रीगंगानगर से कोटा/झालावाड़ के बीच चल रही ट्रेनों को सादुलशहर–हनुमानगढ़ होते हुए चलाने का प्रस्ताव दिया गया।ज्ञापन में यह भी कहा गया कि कोविड के बाद बंद हुई बाड़मेर–कालका ट्रेन सेवा को जैसलमेर–हनुमानगढ़–अंबाला मार्ग से होकर चंडीगढ़ तक पुनः शुरू किया जाए, जिससे व्यापारियों, छात्रों व आम यात्रियों को राहत मिल सके।हनुमानगढ़–सिरसा–हिसार रेल संपर्क की मांग को दोहराते हुए प्रतिनिधिमंडल ने भटिंडा में बायपास लाइन पर यात्री प्लेटफार्म बनाकर इस दिशा में रेलसेवा शुरू करने का आग्रह किया।ज्ञापन में दक्षिण भारत की ट्रेन को लेकर भी सुझाव दिया गया। बताया गया कि कोयंबटूर–जयपुर साप्ताहिक ट्रेन को जयपुर से आगे बढ़ाकर सीकर, सादुलपुर होते हुए श्रीगंगानगर तक विस्तारित किया जाए।भाजपा प्रतिनिधियों ने गांधीनगर फुट ओवरब्रिज का मुद्दा भी उठाया, जिसकी ₹4 करोड़ से अधिक की राशि नगर परिषद द्वारा रेलवे को जमा करवाई जा चुकी है, लेकिन कार्य अब तक अधर में लटका हुआ है। ज्ञापन में इस कार्य को शीघ्र पूरा करवाने की भी मांग की गई।ज्ञापन में शामिल सभी सुझावों को जनहित से जुड़ा बताते हुए डीआरएम से सकारात्मक व त्वरित कार्रवाई की मांग की गई।इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर, केशव पाल, विशंभर वर्मा, अर्जुन विमल,प्रदीप बिस्सा,अशोक शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

शिक्षकों का ज़बरदस्त प्रदर्शन | स्थानांतरण और पदोन्नति की मांग | को 16 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा | Churu News

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud

चूरू बना अंगदान अभियान में प्रदेश का हीरो | 6000+ रजिस्ट्रेशन | Dr.Pukar | Organ Donation Awareness

प्रेसवार्ता में विधायक हरलाल सहारण ने शहर के चहुमुखी विकास के लिए प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी

Churu के Taekwondo खिलाड़ियों को South Korea से Black Belt मान्यता | 7 साल का खिलाड़ी बना प्रेरणा