नहीं लगने देंगे स्मार्ट मीटर – बराला

0
59

सूरजगढ़।अखिल भारतीय किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष बजरंगलाल बराला के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी सूरजगढ़ को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मांग की गई कि बिजली बोर्ड अब जो नए स्मार्ट मीटर लगा रहा है। उस कार्य को तुरंत रोका जाए तथा कुछ स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं। उनको हटाया जाए। अगर बिजली बोर्ड अपनी हठधर्मिता करने की कोशिश करेगा तो बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को गली, मोहल्लों व गांवों में घुसने नही दिया जाएगा। अगर उपभोक्ताओं व निगम में टकराव की स्थिति बनती है तो इसकी जवाबदारी सरकार की होगी। कामरेड बजरंगलाल बराला ने बताया कि ये मीटर पुराने मीटरों से तेज चलते हैं। इसलिए स्मार्ट मीटर लगाने के काम को तुरंत रोका जाए। इस अवसर पर वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया, महिला कमेटी अध्यक्ष सुनिता सांईपंवार, एनएसयूआई के प्रदेश संयुक्त संगठन मंत्री यश डैला, सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत लुनायच, एडवोकेट संदीप मान, अशोक शर्मा, युवा नेता राजेश गोदारा, रणधीर ओला, रोहित मान, सुनिल सोमरा, प्रदीप तूंदवाल, आशीष शर्मा, अंतरसिंह ठोलिया, रघुनाथ वर्मा सहित काफी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता व उपभोक्ता उपस्थित थे।

चूरू भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित | पराक्रम राठौड़ बने जिला महामंत्री | BJP Churu News Update

चूरू ने बनाया अंगदान में रिकॉर्ड | डॉ. एम.एम. पुकार की मुहिम लाई रंग | Organ Donation in Rajasthan

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन | राहुल कस्वां बोले – सरकार कर रही स्मार्ट लूट

जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने किया बागला बालिका स्कूल का निरीक्षण | Churu School Visit 2025 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here