पराक्रम राठौड़ बने चूरू भाजपा के जिला महामंत्री

0
128

भाजपा जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा ने घोषित की 21 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी, सभी वर्गों को मिला प्रतिनिधित्व

चूरू। भारतीय जनता पार्टी चूरू के जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा ने सोमवार को जिला कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें 21 पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के पुत्र पराक्रम सिंह राठौड़ को जिला महामंत्री बनाया गया है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश और वरिष्ठ नेताओं की सहमति से की गई है।

घोषित कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 3 मंत्री, एक कोषाध्यक्ष और एक सह कोषाध्यक्ष शामिल हैं। उपाध्यक्ष पद पर भास्कर शर्मा, नरेश सहारण, संतोष तालनिया, सरोज सैनी, भागीरथ राठौड़, मधुसूदन राजपुरोहित, नरेंद्र काछवाल और मोहन लाल खारडिया को नियुक्त किया गया है।

महामंत्री के रूप में पराक्रम सिंह राठौड़ के साथ अभिषेक चोटिया और चंद्राराम गुरी को जिम्मेदारी दी गई है।

मंत्री पद की जिम्मेदारी प्रभा धंधावत, भारती मुद्गल, कौशल पूनिया, संदीप काजला, सत्तार खान, पवन माहेश्वरी, दीनदयाल सैनी और सुमित्रा श्याम पारिक को सौंपी गई है।

वित्तीय जिम्मेदारी के अंतर्गत सुभाष जांगिड़ को कोषाध्यक्ष और रचना कोठारी को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पद नहीं, बल्कि दायित्व भावना से कार्य करता है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में जुटे हैं।

विधायक हरलाल सारण ने कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि यह टीम पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी। वहीं जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देकर संगठन में सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित की गई है और यह टीम संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

चूरू ने बनाया अंगदान में रिकॉर्ड | डॉ. एम.एम. पुकार की मुहिम लाई रंग | Organ Donation in Rajasthan

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन | राहुल कस्वां बोले – सरकार कर रही स्मार्ट लूट

जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने किया बागला बालिका स्कूल का निरीक्षण | Churu School Visit 2025 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here