भाकपा माले का सिंघाना-खेतड़ी एरिया सम्मेलन संपन्न

0
50

19 सदस्यीय कमेटी का किया चयन, कामरेड मनफूल सिंह चुने गए एरिया सचिव

सिंघाना।भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी का सिंघाना-खेतड़ी का एक दिवसीय एरिया सम्मेलन निकटवर्ती गांव ठिंचौली के पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुआ। सम्मेलन के संचालन के लिए चार सदस्यीय अध्यक्ष मंडल कामरेड बंशीधर गुर्जर, कामरेड मांगेलाल मेघवाल, कामरेड भगवान सिंह कोडाण व कामरेड रविंद्र पायल को चुना गया। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए भाकपा-माले के जिला सचिव कामरेड रामचंद्र कुलहरि ने कहा कि एक तरफ फासीवादी ताकतें सत्ता पर काबिज होकर किसानों, मजदूरों, आदिवासियों, दलितों व अल्पसंख्यकों पर रोज हमले कर रही हैं। न्याय की हर आवाज को दमन के बल पर कुचला जा रहा है। भाकपा-माले ही ऐसी पार्टी है जो कि शोषितों, पीड़ितों की आवाज बनकर संघर्ष के मैदान में है। सम्मेलन को राज्य समिति सदस्य कामरेड इंद्राज सिंह चारावास, कामरेड रविंद्र पायल, कामरेड मनफूल सिंह, कामरेड अमरसिंह चाहर, कामरेड सुमेर सिंह देवता, कामरेड रोहतास काजला, कामरेड मनीराम स्वामी, कामरेड मांगेलाल मेघवाल, सूरत सिंह, विजय सिंह, कामरेड निहाल सिंह शर्मा, सूबेदार बजरंगलाल, ब्रह्मानंद, धनपत सिंह चौहान, कामरेड रामजीलाल, शीशराम कुमावत, रामस्वरूप मणकश, रोतास मणकश, नेतराम, महावीर, ताराचंद, शीशराम हलवाई व धोलाराम ने संबोधित किया। सम्मेलन में 21 सदस्यीय एरिया कमेटी का गठन किया। एरिया सचिव कामरेड मनफूल सिंह को चुना गया। पार्टी एरिया सम्मेलन ने प्रस्ताव पारित कर स्मार्ट मीटर जबरन लगाने की मुहिम के खिलाफ आंदोलन तेज करने का प्रस्ताव पारित किया।

सुबोध कुमार अग्रवाल की 17वीं पुण्यतिथि | नगरश्री म्यूजियम में सांस्कृतिक विरासत को किया नमन | Churu Heritage Event

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Churu Hotel Suncity Firing Case | 12th Accused Arrested | Shooter Sent by Bhupendra from Haryana

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here