तारानगर में भारतीय सेना के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा

0
160

नगर अध्यक्ष अनूप खंडेलवाल के नेतृत्व में सर्व समाज ने निकाली जोशपूर्ण यात्रा

तारानगर। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में बुधवार को तारानगर कस्बे में सेना के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नगर अध्यक्ष अनूप खंडेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसका शुभारंभ पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने नगरपालिका से किया।सुबह लगभग 9 बजे शुरू हुई तिरंगा यात्रा बस स्टैंड, अम्बेडकर सर्किल और मुख्य बाजार होते हुए गढ़ कार्यालय तक पहुँची। भारत माता की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाते हुए हजारों पुरुष और नारी शक्ति के लोग यात्रा में सम्मिलित हुए। मुख्य बाजार में व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर और शीतल पेयजल पिलाकर यात्रा का भव्य स्वागत किया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि भारतीय सेना ने दुश्मन देश का जिस प्रकार से मुकाबला किया वह पूरे देश के सामने है। हमें अपनी सेना पर गर्व है। उन्होंने यात्रा में शामिल सभी गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद भी किया।तिरंगा यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहायक उप निरीक्षक सुमेर मीणा, यातायात प्रभारी सुरजाराम प्रजापत और पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम में भाजपा नेता महावीर पूनियाँ, पूर्व पालिकाध्यक्ष जसवंत स्वामी, अजीत सिंह राठौड़, लीलाधर बागोरिया, बलवीर सहारण, हरी इंदौरिया सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

चूरू की सभा में टीकाराम जूली का तूफानी भाषण | सरकार पर जोरदार निशाना

सांसद राहुल कस्वां ने फसल बीमा, वायदा खिलाफी और काका पर खोला मोर्चा | चौंकाने वाला बयान

चूरू की संविधान बचाओ रैली में गरजे नरेन्द्र बुडानियां | देखें पूरा भाषण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here