मतदाता जागरूकता के तहत नुक्कड़ नाटक कर दिया मतदान का संदेश

सरदारशहर। जन जन को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक करने हेतु स्थानीय ताल मैदान में स्वीप टीम एवं सरदारशहर एकता मंच के सदस्यों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जागो वोटरों नामक इस नुक्कड़ नाटक में सम्पतराम जांगिड़, जितेंद्र शर्मा, रामनिरंजन शर्मा, महेश पारीक, सोहनलाल स्वामी, गीता स्वामी आदि ने अभिनय किया। इस अवसर पर स्वीप सहायक प्रभारी रामकुमार स्वामी, अतिरिक्त ब्लाक शिक्षा अधिकारी अशोक गौड़, डॉ दिलीप चौधरी, देवकीनंदन वर्मा, शंकरलाल आदि उपस्थित थे।

चुनावी चक्कलस : अगर ऐसा है तो मै चुनाव नहीं लडूंगा — नरेन्द्र बुडानियां