Advertisement
Home राजस्थान चूरू कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

वार्ड 31 स्थित शिव मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भगवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ

चूरूः वार्ड 31 स्थित शिव मंदिर (शिवालय) में शिव कॉलोनी, शिव मित्र मंडल व गोरख मित्र मंडल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित श्रीमद् भगवत् कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ बुधवार को कलश यात्रा से हुआ। शिव मित्र मंडल के भगत पवन कुमार सैनी ने बताया कि बुधवार को विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा शिवालय से रवाना होकर विभिन्न मार्गाे से होते हुये कथा स्थल पहुंची। कलश यात्रा का नेतृत्व वृंदावन के कथावाचक तेजराम महाराज ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर उत्साह पूर्वक कलश यात्रा में भाग लिया। बुधवार को कथा के मुख्य यजमान पवन कुमार सैनी सपत्निक थे। सैनी ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से षाम 5 बजे तक आयोजित होगी। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सुरेश कुमार भार्गव, हरिष पारीक, नवरंग लाल सैनी, दिनेश शर्मा, विद्याधर सैनी, किशन प्रजापत, गोपाल शर्मा, महेश राजपुरोहित, रामकिशन, दिनेश कुमार, लक्ष्मण शास्त्री सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी के महिला-पुरुष उपस्थित थे।

CHURU : पीसीसी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने किया गोगाजी भक्तों को सम्मानित

Advertisement