रफीक मंडेलिया ने किया गोगाजी भक्तों को सम्मानित

0
1659

कार्यक्रम में भक्तों के साथ थिरके कांग्रेस नेता रफीक मंडेलिया

चूरू। पीसीसी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया की ओर से मंगलवार को गोगाभक्तों का सम्मान समारोह किया गया। इस अवसर पर गोगाभक्तों का साफा बांधकर, शॉल ओढाकर, मोमेंटों एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान गोगाभक्तों द्वारा दी गई गोगाजी के गीतों की प्रस्तुति पर रफीक मंडेलिया थिरकते नजर आए।
इस मौके पर संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कहा कि चूरू जिले में जन्मे लोकदेवता गोगाजी देश की वीर परंपरा के वाहक हैं, जहां वीरों ने अपनी स्वाधीनता और सिद्धांतों से समझौता नहीं करते हुए वीर गति को प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि हमें महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। वीर गोगाजी हमारे देश में सांप्रदायिक सद्भाव के प्रतीक हैं और पूरे देश में इनकी मान्यता है। हमें इनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने गोगाभक्तों का सम्मान करते हुए कहा कि आज के भौतिकतावादी दौर में महीनों तक अपनी आस्था के दम पर साधना करते हैं, हम सभी को इनका सम्मान करना चाहिए।
चूरू नगरपरिषद सभापति पायल सैनी ने कहा कि हमारे देश व समाज को आज सर्वाधिक आवश्यकता सर्वधर्म समभाव और धार्मिक सहिष्णुता की है। ऐसे में गोगाजी जैसे लोक देवता के आदर्शों को सर्वाधिक अपनाने की जरूरत है क्योंकि गोगाजी के उपासक यहां के दोनों मुख्य समुदायों में पाए जाते हैं और गोगाजी सांप्रदायिक सद्भाव के प्रतीक हैं।
इस अवसर पर किसान नेता आदुराम न्यौल, शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, चूरू पंचायत समिति नेता प्रतिपक्ष धर्मेन्द्र बुडानिया जिला परिषद सदस्य कमला पुनिया, रामप्रताप कांटिवाल सोहनलाल मेघवाल ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे।
इस अवसर विमल शर्मा, रामेश्वर नायक, राजीव बहड, निरज शर्मा, अजय शर्मा, किशानाराम बाबल, ओमप्रकाश बाकोलिया, हरिराम पुनियां, हबीब बिसायती, नबाब खां हवलदार, सम्मीउल्लाह गौरी, सलीम मिस्त्री, जितेन्द्र शर्मा चन्द्रप्रकाश सैनी, नौसाद एलमाण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता, गोगाभक्त एवं आमजन मौजूद रहे।

CHURU : चूरूवासियों के लिए यादगार बना साहित्य मनीषी प्रभा खेतान के स्मृति दिवस पर आयोजित कवि सम्मेलन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here