राजस्थान शिक्षक संघ द्वारा कार्यकारिणी का किया सम्मान

0
390

चूरू। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा के वार्षिक निर्वाचन सुभाष चौक स्थित ओझा आदर्श विद्या मंदिर, चूरू में निर्वाचन अधिकारी गोपाल सिंह राघव के निर्देशन में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी राजवीर सिंह राठौड़, जिला मंत्री शिवकुमार शर्मा ने संगठन की रीति- नीति से अवगत कराया।

चूरू ब्लॉक स्तर पर सम्मानित शिक्षक प्रभुदयाल सैनी का भी संगठन की तरफ़ से अभिनंदन किया गया। ग्रामीण उपशाखा निर्वाचन कार्यकारिणी में सभाध्यक्ष जगदीश प्रसाद कुलथिया, उप सभाध्यक्ष संजीव वर्मा,कमल कुमार शर्मा, अध्यक्ष सूर्यप्रकाश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरपाल सिंह, उपाध्यक्ष सुरेंद्र परिहार व माधुरी शर्मा, मंत्री कन्हैया लाल, अध्यापक मनोज सेवदा, पंचायत समिति शिक्षक सत्यपाल कुलहरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केशरदेव सैनी, प्राध्यापक मुकेश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य शिवराज सिंह, संस्कृत शिक्षा नरपतसिंह शेखावत, महिला शिक्षक बबिता कस्वां, सेवानिवृत्त शिक्षक महेंद्र कुमार कश्यप निर्वाचित हुए।

चूरू शहर की कार्यकारिणी में सभाध्यक्ष देवीसिंह, अध्यक्ष शान्ति सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशीला बिस्सू, उपाध्यक्ष प्रमेन्द्र सिहाग व मंजू कस्वां, मंत्री कांता शर्मा, महिला मंत्री अमिता शर्मा, कोषाध्यक्ष मंगल चंद सैनी, अध्यापक सुरज्ञान कंवर,संस्कृत शिक्षा प्रताप सिंह ईशराण चुने गए। इस अवसर पर जिला महिला उपाध्यक्ष रेणु सुइवाल, कौशल्या चौधरी, कौशल्या शर्मा, ओंकार सिंह बीका, महेश चोटिया, सुरेश पंवार, विजेंद्र सैनी, नत्थूराम प्रजापत आदि उपस्थित थे।

CHURU : कांग्रेस की पर्यवेक्षक रंजीता ने कांग्रेस नेताओं का मानस टटोला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here