परिवर्तन यात्रा चूरू जिले में आज करेगी प्रवेश

0
1894

चूरू। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रदेश कांग्रेस सरकार के विरोध में निकाली जा रही परितर्वन यात्रा मंगलवार को चूरू जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा 15 सितम्बर तक पुरे चूरू जिले की विधानसभाओं में जाकर सीकर जिले में प्रवेश कर जायेगी। इस दौरान केन्दिय्र मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फणड़नवीस सांसद राहुल कस्वां, अलवर सांसद बाबा बालकनाथ, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, भाजपा जिलाध्यक्ष हरलाल सहारण, चैमू विधायक रामलाल शर्मा, जिला प्रमुख वन्दना आर्य, पूर्व सासंद रामसिंह कस्वां, रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि, पूर्व विधायक खेमाराम मेघवाल, अशोक पींचा, राजकुमार रिणवा, विधानसभा प्रत्याशी राकेश जांगिड़, सहित अनेक वरिष्ठ नेता परितर्वन यात्रा में उपस्थित रहेगे।

इस संदर्भ में जिलाध्यक्ष हरलाल सहारण ने सभी विधानसभाओं में का प्रवास कर कार्यकर्ताओं से इस परिवर्तन यात्रा की सफलता के लिए चर्चा कर दायित्व प्रदान किए। इसी क्रम में विधायक निवास चूरू आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरलाल सहारण की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओ की बैठक हुई जिसमें इस परिवर्तन यात्रा के संदर्भ में चर्चा की गईं। जिलाध्यक्ष सहारण ने कहा कि इस परिवर्तन यात्रा से राजस्थान की कांग्रेस सरकार बौखला चुकी चुकी है। मुख्यमंत्री अपनी सरकार सहित अधिकतर समय पांच सितारा होटलों में बैठे रहे आम जनता जब कोरोना से त्राहीमाम कर रही थी उस समय कांग्रेस का कोई भी नेता आम जनता के बीच में नहीं था। भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत और संवेदनशीलता आमजनता ने देखी है और आम जनता भाजपा को अपना समर्थन देने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि 14 सितम्बर को चूरू में होने वाली आम सभा के लिए लोगों से सम्पर्क कर उन्हें इस आम सभा में आने के लिए आमंत्रण दिया जाए।

परिवर्तन यात्रा के जिला संयोजक व पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने परिवर्तन यात्रा के संबंध में जानकारी दी और कहा कि इस परिवर्तन यात्रा को मिल रहे जन समर्थन से यह इंगित हो जाता है कि आने वाला समय प्रदेश में भाजपा की प्रचण्ड बहुमत की सरकार का है।

जिला महामंत्री भास्कर शर्मा बताया कि परिवर्तन यात्रा 12 सितम्बर को दोपहर 1 बजे बीदासर में प्रवेश करेगी वहां आमसभा होगी उसके बाद रात्री विश्राम सालासर में होगा13 सितम्बर को सालासर से रवाना होकर दोपहर 12.00 बजे रतनगढ़ में प्रवेश करेगी जहां विशाल आम सभा होगी तत्पश्चात सांय 05.00 बजे सरदारशहर में विशाल आमसभा होगी एवं 14 सितम्बर को सरदारशहर से रवाना होकर भालेरी होते हुए तारानगर में प्रवेश करेगी दोपहर 02 बजे राजगढ़ विधानसभा में प्रवेश करेगी। दोपहर तीन बजे राजगढ़ मे कृषि मंण्डी विशाल आम सभा होगी। इसी क्रम में सांय 5.30 चूरू विधानसभा में परिवर्तन यात्रा प्रवेश करेगी और सांय 6.30 बजे सनसिटी रिर्सोट में विशाल आमसभा होगी। 15 सितम्बर के सुबह 10.30 चूरू से रवाना होकर रतननगर पहुंचेगी एवं बाद फतेहपुर के लिए रवाना हो जायेगी।

कार्यक्रम में परिवर्तन यात्रा के जिला सहसंयोजक व जिला महामंत्री हेमसिंह शेखावत, नरेंद्र कंवल, जिला उपाध्यक्ष चंद्राराम गुरी, अभिषेक चोटिया, सत्तार खान, वरिष्ठ नेता नौरंग वर्मा, विधानसभा संयोजक पदम सिंह राठौड़, मुरलीधर सेवग, नगरपरिषद् नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभा धंधावत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर हुसैन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मदन गोपाल बालान, सुशील लाटा, रमेश शर्मा , जिला प्रवक्ता दिनेश शर्मा, सुरेश मिश्रा, नारायण बेनीवाल, राजीव शर्मा, मण्डल महामंत्री राजेश माटोलिया, गोगराज सैनी, मण्डल उपाध्यक्ष श्रीराम पीपलवा , जुगल पाण्डे, पार्षद , लिखमीचंद प्रजापत, भागीरथ सैनी, राकेश थालोड़,

योगिता प्रजापत, बबिता भाकर, मैना दर्जी, शोभा चैधरी, अजय तंवर, अशोक तंवर, सचिन जांगिड़,,, राकेश शर्मा, किशन किरोड़ीवाल, सत्यनारायण सोनी, दाऊद थीम, जाकिर खान, ताराचंद सैनी, नरेश सैनी, मुकेश ओझा, कपिल रक्षक, प्रशांत शर्मा, पवन चांवरिया, पुरुषोत्तम सैनी, अश्विनी बुडानिया, कालू गौड, रजत शर्मा, राधेश्याम राव, गोपाल शर्मा, शंशाक शर्मा, जयपाल टकणेत, जाकिर खांन, बबलू खांन बाबू टेलर, लक्ष्मीनारायण सैन, आकाश सैनी, गजानन्द गौड, कमल सैनी, विष्णु सोनी, नंदू मोजासिया, पवन गुर्जर व संदीप सैनी आदि उपस्थित थे।

इस संदर्भ में चूरू नगरमण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत व दीनदयाल सैनी ने चूरू के अनेक वार्डों में जनसम्पर्क कर लोगो को इस परिवर्तन यात्रा में आने का न्यौता दिया।

CHURU : बूंटिया में हुआ बालकनाथजी क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here