देश सेवा के लिए समर्पित अटलजी को देश हमेशा रखेगा याद-राठौड़

0
473

चूरू। पूर्व प्रधानमंत्री और जननायक अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि देश सेवा के लिए समर्पित रहे अटलजी को आनेवाला हर कल याद करेगा। राठौड़ ने कहा कि उनके द्वारा देश के लिए जो किया गया उसको कभी भुलाया नहीं जा सकता।

राठौड़ ने कहा कि एक साधारण परिवार में पैदा होकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचाना इस बात की और इंगित करता है कि अटलजी न केवल एक कुशल प्रशासक थे बल्कि देश के प्रत्येक व्यक्ति के दिलों में आज भी उनकी छवि बसी हुई है। उन्होंने उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि परमाणु विस्फोट करके उन्होंने देश को आत्मरक्षा में सुदृढ़ बनाया। जिस प्रकार से उन्होंने विश्व की महाशक्तियों के दबाव के बिना उस समय पाकिस्तान के द्वारा थोपे गए युद्ध पर विजय प्राप्त की उसको आज भी देश के लोग याद करते हैं। उन्हें एक श्रेष्ठ कवि के रूप में भी उनको याद किया जाता है। प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए वाजपेई आम जनता से जुड़े हुए रहे उनके द्वारा जो राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने के कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। आज उसी की परिणिति है कि देश में चारों तरफ सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिस समय देश में अस्थिरता का दौर था उस समय अटल बिहारी वाजपेई ने कई पार्टियों को साथ लेकर भाजपा के नेतृत्व में जो सरकार बनाई और देश को विकास के रास्ते पर ले जाने का काम किया। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सारण पूर्व जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा प्रधान दीपचंद राहड़, जिला महामंत्री भास्कर शर्मा, नरेंद्र कंवल जिला उपाध्यक्ष चंद्राराम गुरी, मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत विधानसभा संयोजक पदमसिंह राठौड़, चेतराम सहारण सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

CHURU : केन्द्रीय विद्यालय, चूरू की बालिका द्वारा देशभक्ति कविता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here