अन्तर्राष्ट्रीय पदक विजेता निकिता लाम्बा का किया स्वागत

0
653

चूरू। स्थानीय चूरू बालिका महाविद्यालय की छात्रा निकिता लाम्बा ने चीन में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 20 किमी पैदल चाल में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा है। गुरूवार को निकिता के महाविद्यालय पहुँचने पर विजयी जुलूस के साथ भव्य स्वागत किया गया। गढ़ स्थित स्वामी गोपालदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देष भक्ति गीतांे पर झूमते हुये विजयी जुलूस के साथ शहर के मुख्य मार्गो से होते हुये चूरू बालिका महाविद्यालय पहुँचा।

लाम्बा का ष्षहर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। महाविद्यालय सचिव भागीरथ शर्मा, प्राचार्य आषा कोठारी, प्रबन्ध समिति के सदस्य श्याम सुन्दर शर्मा, राजेष मंडावेवाला, संजय बजाज, शंभुदयाल शर्मा ने निकिता लाम्बा का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामगोपाल बहड़ ने छात्रा की गौरवमयी उपलब्धि के लिये बधाई दी। सचिव ने समस्त छात्राओं को निकिता लाम्बा से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। प्राचार्य ने छात्रा की स्वर्णिम उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी तथा खेल प्रषिक्षक ईष्वर सिंह लाम्बा व निकिता के परिजनों का आभार व्यक्त किया। प्रबंध समिति के सदस्य राजेष मंडावेवाला ने 6 किलो देषी घी उपहार स्वरूप भेंट कर छात्रा को प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर राजीव बहड., रवीन्द्र कुमार शर्मा, महाविद्यालय के स्टाफ व छात्राओं ने निकिता लाम्बा का अभिनन्दन किया। निकिता ने बताया कि उसका अगला लक्ष्य एषियन गेम्स व ओलम्पिक गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर पदक प्राप्त करना है।

CHURU : सरकारी धन से अपने प्रचार का काम कर रही है कांग्रेस – राजेन्द्र राठौड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here