राज्य स्तर पर भी अपना जादू दिखाएंगी जिले की प्रतिभाएं — सिद्धार्थ सिहाग

0
1137

जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने की जिला स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव के समापन सत्र में शिरकत, विजेताओं का किया सम्मान

चूरू । जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर राजकीय लोहिया महाविद्यालय में आयोजित हुए जिला स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव में शिरकत कर विजेता कलाकारों का सम्मान किया और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाने की आशा जताई।कलाकारों की प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर जिला कलक्टर सिहाग ने कहा कि जिले के कलाकारों के हुनर का कोई सानी नहीं है। जिले की प्रतिभाएं राज्य स्तर पर भी अपने हुनर का जादू दिखाएंगी और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अव्वल रहेंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशानुरूप इन प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों से राजस्थान युवा महोत्सव का आयोजन एकदम सफल हुआ है। राजस्थान युवा महोत्सव से इन कलाकारों को मंच तो मिला ही है, साथ ही प्रोत्साहन भी मिला है। जिला प्रशासन कला और कलाकारों के उन्नयन के लिए सदैव तत्पर है। नवोदित कलाकार लोक संस्कृति के वाहक हैं और हमारी संस्कृति हमारी विशिष्ट पहचान है। इसे संजोए रखना हमारी जिम्मेदारी है।इस अवसर पर सिहाग ने 10 अगस्त से शुरू होने जा रही राज्य सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के बारे में बताया और बालिकाओं- छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए योजना के प्रचार-प्रसार की अपील की।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी व जिला युवा महोत्सव 2023 के नोडल अधिकारी जगबीर सिंह यादव ने कहा कि हमारे कलाकार कला के प्रति समर्पित भाव रखते हैं। राजस्थान युवा महोत्सव में कलाकारों के जोश व जज्बे को देखकर सम्पूर्ण राजस्थानी संस्कृति की उपस्थिति का आभास हो रहा है। इससे पूर्व डीईओ माध्यमिक शिक्षा निसार अहमद खान ने दो दिवसीय कार्यक्रम का विवरण प्रस्तुत किया व आयोजित प्रतिस्पर्धाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में अति. जिशिअ मु माशि कमल शर्मा, जिशिअ मु प्राशि सन्तोष महर्षि, एडी संयुक्त निदेशक किशन लाल गहनोलिया, जिला खेल अधिकारी प्रकाश राम गोदारा मंचस्थ रहे।

विजेताओं का किया सम्मान

इस मौके पर जिला कलक्टर सिहाग व मंचस्थ अतिथियों ने दो दिवसीय कार्यक्रम में कला और देशी खेल, एकल शास्त्रीय कंठ संगीत, एकल शास्त्रीय वाद्य, एकल शास्त्रीय नृत्य, मिट्टी मूर्ति कला, चित्रकला, सामूहिक लोक गायन, राजस्थान की लुप्त होती कलाएं, मार्शल आर्ट, एकाभिनय, दल परिचर्चा, फोटोग्राफी, कविता, पोस्टर बनाना, नारा लेखन, थीम आधारित व्यंग्य नाटक प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा कार्यक्रम में समस्त निर्णायकों व सहयोगी की भूमिका निभाने वाले समस्त कार्मिकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र द्वारा समानित किया। द्वितीय चरण के कार्यक्रम में समूह लोक नृत्य विधा की प्रस्तुतियों में जिले भर से चयनित 18 टीमों ने भाग लिया। इन टीमों में चेतना एण्ड पार्टी प्रथम, राधा एण्ड पार्टी द्वितीय एवं वंशिका एण्ड पार्टी तृतीय स्थान पर रही।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों नक बिखेरा लोक रंग

कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों और आकर्षण के साथ रंग बिरंगे राजस्थानी परिधान में सजे लोक कलाकारों ने ‘‘तालरिया मगरिया रे मोरुबाई लारे रैया’’, ‘‘मोर बोले रे मलजी आबू रे पहाड़ा में’’, ‘‘बिणजारी रै हंस हस बोल बाता थारी रह ज्यासी…’’, ‘‘टूटी बाजू बन्द की लूम…‘‘ जैसे लोक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर लोक रंग से उपस्थित दर्शकों को मनमोहित कर थिरकने पर मजबूर कर दिया।इस दौरान विक्रम स्वामी, राजेन्द्र शर्मा, बजरंग हर्षवाल, सूर्यकान्त शर्मा, राजेन्द्र चौबे, प्रमोद दाधीच, राजेन्द्र सिंह राठौड़, प्रभुदयाल सैनी, लक्ष्मी शर्मा, शिवकुमार शर्मा, धर्मवीर माहिच, अमरसिंह कस्वां, साकिर खान, विनय सोनी, आरीफ खान, कपिल वर्मा, विकास सैनी, रामसिंह भाटी, अभिलाषा भाटी, अनवर खान, आशा स्वामी, भोजराज, प्रीति सामौर, होशियार चन्द्र सारस्वत, मोहन सोनी, अरविंद सोनी, रेणु सुईवाल, अनुपम सैनी, कान्ता सैनी, जगदीश खेडीवाल, सुमन चौधरी, संतोष खेडीवाल सहित अन्य निर्णायक रहे। संचालन मुकुल भाटी एवं प्रमेन्द्र शर्मा ने किया

CHURU : राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल, कांग्रेसजन ने मनाया जश्न

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here