Advertisement
Home राजस्थान चूरू करणपुरा ढप महोत्सव 6 मार्च को

करणपुरा ढप महोत्सव 6 मार्च को

चूरू। निकटवर्ती सास्कृतिक गाँव करणपुरा मे ढप महोत्सव का आयोजन आगामी 6 मार्च, सोमवार को किया जाएगा। इस आशय से भौम सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर सर्व सहमति से निर्णय लिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए व्याख्याता अमर सिंह नें कहा कि करणपुरा ढप महोत्सव हमारे गाँव की विशिष्ट पहचान है। इससे हमारी सास्कृतिक विरासत संरक्षित रहेगी। केशरा राम नें विभिन्न व्यवस्थाओं की चर्चा कर दायित्व सौपे। ढप टीम के कलाकार जसवंत सिंह, महावीर बेनिवाल, राजेंद्र स्वामी, जय सिंह नें आयोजन को ऐतिहासिक बनाने पर बल दिया। भगवाना राम जाखङ ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंच व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल की सफाई, प्रचार प्रसार, पंजिकरण,आगुन्तको का स्वागत, बैठक व्यवस्था, जल पान व्यवस्था आदी की जिम्मेदारी मुकेश जाखङ,मनीराम, राकेश बेनिवाल, रतन लाल स्वामी, राम स्वरूप शर्मा को सौपी गई। हनुमान सिंह शेखावत ने बताया कि प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को नकद पुरस्कार के साथ सम्मान ट्रोफी व विशेष प्रदर्शन करने वाले धमाल गायक,बासुरी वादक, ढप वादक, मेहरी, स्वांग, बाल कलाकार को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में हनुमाना राम चाहर, शीश राम बेनिवाल, विजय कुमार शर्मा, रघुवीर सिंह, मनफूल नायक,तारा चंद, प्रभु सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन भगवाना राम जाखङ द्वारा किया गया। रतन सिंह नें सभी का आभार व्यक्त किया।

Advertisement