कांग्रेस कार्यालय में इंदिरा गांधी की 104वीं जयंती पर किये श्रद्धा सुमन अर्पित

0
159

चूरू। शहर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में षनिवार को प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 104वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद हुसैन निर्वाण ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने जीवन में लोकतंत्र की महता को समझते हुए कहा कि लोकतंत्र में अराजकता नही होनी चाहिये। लोकतंत्र में सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारा कायम रखकर लोकतंत्र में गरिबों के लिए बनने वाली विकास की योजनाएं धरातल पर फलीभुत नहीं हो सकती। इसलिए लोकतंत्र में भावनाओं का सम्मान होना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीसुका के पूर्व उपाध्यक्ष आशाराम सैनी ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को गांधी परिवार के द्वारा देश हित में किये गये बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इस अवसर पर किसान नेता आदूराम न्यौल, धर्मेन्द्र बुडानियां व सुखाराम घिंटाला ने भी भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के प्रारंभिक जीवन, शिक्षा तथा राजनैतिक जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व सभापति चांद मो. छीम्पा, अनीस खान, हरिसिंह राठौड़, तारिख नागौरी, हरफुल भाम्भू, अजीज खान, डूंगरसिंह राठौड, बुन्दू लुहार, असलम खान मोयल, निरज शर्मा, शाहरूख खान, लालचंद सैनी, रामेश्वर नायक, किशानाराम बाबल, सकुर शेख, सुनिल झारिया, सोहनलाल मेघवाल, चंद्रप्रकाश सैनी, विमल शर्मा, सत्यनारायण बाकोलिया, शिवकुमार शर्मा, शंकर डाबला, ईस्माईल भाटी, साबीर राणासर, भरतसिंह चलकोई, सुशील स्वामी, श्रवण बसेर, भंवरलाल जांगिड, याकुब पिनारा, प्रताप माहिच, संदीप रामपुरा, ओमगेट, सुरेश सैनी, उस्मान लुहार, सददाम हुसैन, अब्बास चेजारा सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन लिलाधर चुलेट ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here