नई तकनीक से जुड़ें और आगे बढ़ें विद्यार्थी : डॉ महेश शर्मा

0
371

हड़ियाल के विद्यालय में हुए वार्षिकोत्सव में भामाशाहों, होनहार विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

चूरू। हड़ियाल के शहीद शक्तिसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को वाषिर्कोत्सव, पुरस्कार वितरण एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिति शिवम अस्पताल के संचालक एवं जाने—माने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ महेश शर्मा ने कहा कि आज जमाना विज्ञान और तकनीक का है। तकनीक क्रांति इस कदर है कि रोज नए परिवर्तन हो रहे हैं। आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में टिकने के लिए जरूरी है कि विद्यार्थी नई तकनीक से जुड़ें और बेहतरीन शिक्षा प्राप्त कर देश व समाज की रचना में अपना योगदान दें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अपना एक लक्ष्य तय करें और पढ़—लिखकर अपना व गांव का नाम रोशन करें। पढाई के साथ—साथ खेल और दूसरी सह—शैक्षणिक गतिविधियों में भी भाग लें। उन्होंने राजकीय विद्यालयों में बेहतर होती तसवीर पर संतोष जाहिर किया। विशिष्ट अतिथि लखनऊ से आए हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने वाली योजना बना कर कार्य करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि अनिल शास्त्री ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि रोहिताश सिंह राठौर, हनुमान लखारा, मंगतूराम मोहता, अर्जुन सिंह राठौर एवं शहीद शक्तिसिंह के पिता हनुमानसिंह राठौर ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती एवं शहीद शक्तिसिंह राठौर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कायर्क्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। होनहार विद्यार्थियों और भामाशाहों का सम्मान किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत—अभिनंदन किया गया। प्रधानाचार्य मुकेश मीणा ने अतिथियों का स्वागत किया और बच्चों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के विषय में बताया। संचालन बिन्दुकुमार गोस्वामी द्वारा किया। इन्दु कुमार गोस्वामी ने सभी सम्मानित अतिथियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

https://youtu.be/poRkTbP6IDQ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here