नगर परिषद की लापरवाही आमजन पर भारी

0
252

उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने जाना वार्डवासियों का हालचाल

चूरू। उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने गंदे पानी की निकासी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे वार्ड 50, 51 व 52 के नागरिकों से मुलाकात कर वार्डों की स्थिति का जायजा लिया।राठौड़ ने वार्डवासियों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के लिए आश्वस्त किया।इस अवसर पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि आज वार्ड की सडके गंदे पानी की नहर का रूप ले चुकी है ये नगर परिषद प्रशासन की लापरवाहियों का ही परिणाम है जिसका खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। राठौड ने वार्डवासियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि अगर मार्च तक नगर परिषद आपके वार्ड में सडको पर जमा होने वाले पानी निकासी की व्यवस्था नहीं करती है तो मार्च बाद विधायक कोटे की राशि से इस समस्या का स्थायी समाधान करवाएंगे, उसके लिए चाहे जितना पैसा लगे।राठौड़ ने कहा की नगर परिषद की कार्यशैली से भ्रष्टाचार की बू आती है।पिछले दो सालों में नगर परिषद प्रशासन ने शहर में कोई भी विकास कार्य नहीं करवाया है, बल्कि भाजपा शासन में स्वीकृत कार्यों को रोकने का ही काम किया है।उन्होंने कहा कि सरकार भी इनकी, प्रशासन भी इनका लेकिन पिछले दो साल के कार्यकाल में शहर का विकास ठहर सा गया है। आने वाले समय में ये कैसा विकास करेंगे इस पर सभी को संशय है।।उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनता को ठगने का आरोप लगाते हुए कहा कि मात्र आधा प्रतिशत अधिक मत प्राप्त कर राजस्थान में सरकार बनाने वाली कांग्रेस ने पूरे प्रदेश का बुरा हाल कर दिया है। उन्होंने कहा पिछले 3 साल में कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में विकास के नाम पर एक भी काम नही करवाया है। कांग्रेस सरकार अपने अस्तित्व को लेकर संघर्ष कर रही है तभी राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है, आए दिन दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं, महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है लेकिन कोई सुनने वाला नही है।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरलाल सहारण, डॉक्टर वासुदेव चावला, पूर्व जिला अध्यक्ष बसन्त शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री चन्द्राराम गुरी, जिला प्रमुख प्रतिनिधि इंजीनियर रवि आर्य, विधानसभा संयोजक पदम सिंह राठौड़, मंडल महामंत्री सुनील खटीक,पार्षद मेघराज भार्गव, घनश्याम अलवरिया, जगदीश मेघवाल, लीलाधर शर्मा, आनंद रेगर, आदि ने धरने को संबोधित किया। इस अवसर पर उक्त वार्ड ओके सैकड़ों लोग उपस्थित रहे और नगर परिषद के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here