चूरू। मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत के शुक्रवार को अचानक अस्वस्थ होने के साथ ही चूरू जिला मुख्यालय के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चिंता की लहर दौड़ गयी। दर्जनों कार्यकर्ता चूरू शहर ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम चोटिया के कार्यालय पर पहुंच गये और मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में जयपुर के नेताओं से जानकारी प्राप्त की। इस के बाद प्रमुख कार्यकर्ताओं ने विश्वकर्मा मन्दिर में पूजा अर्चना करत था सुन्दरकाण्ड व हनुमान चालीसा का पाठ करे मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। इस अवसर पर चूरू शहर ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम चोटिया कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष रतनलाल जांगिड़, अशोक गहलोत फैन्स कल्ब के अध्यक्ष सुबोध मासूम राजस्थान ब्राहम्णम हासभा के तहसील अध्यक्ष महेश मिश्रा, चूरू जिला कांग्रेस सचिव योगेन्द्र शर्मा, पार्षद विश्वनाथ सैनी, कांग्रेस नेता मंगतुराम बागड़ा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने विश्वकर्मा मन्दिर की पूजा अराधना में उपस्थित थे।
गांधीग्राम रामसरा में गायों को खिलाया गुड, मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना
इसी क्रम में निकटवर्ती गांधी ग्राम रामसरा में ग्रामीणों ने गायों को गुड़ खिलाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सुस्वास्थ्य की कामना की। गांधी ग्राम रामसरा के हर खेत खेजड़ी तौरई अभियान के संयोजक एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति ने बताया कि जन—जन के चहेते, गरीबों के मसीहा के स्वास्थ्य की कामना ग्रामीणों ने की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कोरोना संकट के समय प्रदेश का प्रबंधन बखूबी संभाला, इसलिए जनता की दुआएं उनके साथ हैं। सेवा निवृत वैध गोविंद प्रसाद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कोरोना के दौरान जन कल्याण के लिए बेहतरीन काम कर रहे हैं। ऐसे में हम सभी उनकी दीर्घायु और सुस्वास्थ्य की कामना करते हैं। इससे पहले के कार्यकाल में भी मुख्यमंत्री ने राजस्थान को जोरदार नेतृत्व दिया है। इस अवसर पर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता गोपीराम गायकार, सांवर मल मीणा, बुधाराम नायक, जगदीश प्रजापत, चित्रेश प्रजापत, संतोष मीणा, धापु देवी आदि ने भी गहलोत के सुस्वास्थ्य की कामना की।
मस्जिदों में की इबादत
इसी प्रकार राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अचानक अस्वस्थ होने के समाचार मिलते ही शहर भर की मस्जिदों में जुम्मे के वक्त एवं दरगाहो और इबादतगाहों में उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआ की गई शहर भर में अलग-अलग मस्जिदों में भी दुआ एवं दरगाह में भी दुआ की गई जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने जनप्रिय नेता मुख्यमंत्री बेसहारों के मसीहा अशोक गहलोत के लिए दुआओं में आबिद मोयल, मुबारक भाटी ,इक़बाल रुकनखानी, सिराज जोईया ,पूर्व पार्षद ताजु खान,हाजी निजामुद्दीन खान,अब्बास अगवान , तैय्यब अली ,शरीफ मोयल, असलम खान, जाकिर अली,आदि शामिल होकर उनके जल्द सेहतमंद होने की कामना की। चूरू जिला अंजुमन अल शबाब कमेटी के सदस्यों ने भी आमजन के चहते ,व मददग़ार गहलोत जी के लिए जुम्मे के वक्त दुवाए की गई ।