मिलावट के खिलाफ 25 जुलाई तक चलेगा अभियान

0
516

सोमवार को सरदारशहर में दूध के चार नमूने लिये 

चूरू। जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों व दूध से बने खाद्य पदार्थों में मिलावाट की जांच के लिए सोमवार से अभियान की शुरूआत की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि 25 जुलाई तक मिलावट के खिलाफ चलने वाले इस अभियान में हर दिन खाद्य निरीक्षकों को दो नमूने लेने होंगें। उन्होंने बताया कि अभियान के पहले दिन खाद्य निरीक्षकों की टीम ने सरदारशहर क्षेत्र में दूध के चार नमूने लिये है। दूध व दूध से निर्मित खाद्य पदार्थां(मावा, पनीर व घी) के लिए चलाए जा रहे इस विशेष अभियान में खाद्य निरीक्षकों की दो टीमों का गठन किया गया हैं। दोनों टीमें हर दिन दो-दो नमूने लेंगी। डॉ. शर्मा ने बताया कि इससे पहले भी जिले में एक माह का विशेष अभियान मिलावटखोरों के खिलाफ चलाया गया था। खाद्य निरीक्षक मदनलाल बाजिया व नागरमल ढाका ने बताया कि सोमवार को सरदारशहर के गोमटिया में बनवारी, गजानंद, राजूनाथ व राधाकिशन से दूध के चार नमूने लिये गए। उन्होंने बताया कि यह दूध मोदी डेयरी में आपूर्ति के लिये जा रहा था। दूध के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। खाद्य निरीक्षक ने बताया कि खाद्य पदार्थों के लिये खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन नहीं मिलने पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन का समय पर नवीनीकरण नहीं होने पर भी जुर्माना लगाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here