भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि

0
393

चूरू। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी के नेतृत्व में स्वर्गीय कल्याण सिंह जी की देश के प्रति की गई सेवाओं को याद किया एवं स्वर्गीय कल्याण सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा स्वर्गीय कल्याण सिंह जी भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता थे,उनके मुख्यमंत्री कालखण्ड में की गई उत्तरप्रदेश प्रदेश की जनता की सेवा के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है।श्री राम मंदिर निर्माण में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा और जिस प्रकार से उन्होंने उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया व उन्होंने जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश में नकल विरोधी कानून लागू किया इससे उस समय विद्यार्थियों को काफी लाभ हुआ।इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम सारस्वत, सरदारशहर के पूर्व विधायक अशोक पिंचा, प्रदेश लघु उद्योग सह संयोजक दौलत तंवर, जिला महामंत्री नरेंद्र काछवाल, जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा, मंडल अध्यक्ष दीनदयाल सैनी, सालासर मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, सुजानगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष पवन माहेश्वरी, अरुण तिवारी, राजकुमार सिहाग, जिलाप्रमुख प्रतिनिधि इंजीनियर रवि आर्य, जिला परिषद सदस्य नवरंग शीलू, अनिता चौधरी, तिलोकाराम कस्वां, सुनीता देवी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभा धंधवत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मदन गोपाल बालान, आईटी जिला संयोजक रमेश शर्मा, सह संयोजक सुरेश मिश्रा, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक चोटिया, अजय ऊंटवालिया, मॉनिटरिंग हेड भरत चारण, पार्षद ममता जोशी, मनीष दाधीच, कमल दाधीच, सुरेश पुजारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच ने किया।।इसके पश्चात जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वरिष्ठ स्वयंसेवक रहे शिक्षाविद ख्यालीराम वशिष्ठ के निधन पर उनके आवास पर जाकर उनके परिजनों को सांत्वना दी ।जिला अध्यक्ष धर्मवीर पुजारी ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की व शोक संतप्त परिवार को इस दुख सहने की शक्ति प्राप्त हो इसके लिए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल महामंत्री सुनील रंजन टकनेट के पिताजी के निधन पर उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही चूरू विधानसभा संयोजक पदम सिंह दांदू के गांव जाकर उनके छोटे भाई के निधन पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस अवसर पर अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थि​त थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here