Advertisement
Home राजस्थान चूरू 282 किसानों को 29.67 लाख रुपये का ऋण माफ

282 किसानों को 29.67 लाख रुपये का ऋण माफ

चूरू । खासोली ग्राम में सेवा सहकारी समिति द्वारा फसली ऋण माफी योजना के तहत 282 किसानो को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किये गये। खासोली ग्राम सेवा सहकारी समिति के 282 किसानों को 29.67 लाख रुपये का ऋण माफ किया गया। दी चूरू सैन्ट्रल को आपरेटिव बैक प्रबधक निदेशक शेरसिंह ने ऋण माफी योजना की विस्तृत जानकारी दी। जिला प्रमुख हरलाल सहारण, पदम सिंह राठौड़, पंचायत सरपंच बबीता शर्मा व समिति अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा ने ऋण माफी प्रमाण-पत्र वितरित किये। शिविर प्रभारी रणजीत सिंह राठौड, व्यवस्थापक ़़ भीमसिंह व संदीप कुमार व प्यारे लाल आदि ने सहयोग किया।

Advertisement