Advertisement
Home राजस्थान चूरू डेंटल हॉस्पीटल का शुभारंभ

डेंटल हॉस्पीटल का शुभारंभ

डेंटल हॉस्पीटल

चूरू । आरजूवाई कॉम्पलेक्स में एसके डेन्टल हॉस्पीटल का शुभारंभ करते हुए जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने कहा कि इस हॉस्पीटल के खुलने से शहर व गांव के लोगों के दन्त रोगियों को अन्य शहरों की तरफ नहीं भागना पड़ेगा। उन दन्त रोगियों का उपचार अब इस हॉस्पीटल में हो जावेगा। जो शहरवासियों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला महामंत्री विक्रम सिंह कोटवाद ने की। कार्यक्रम में लायन्स क्लब के जोन परसन आरसी राजोतिया, भाजपा अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष जाकिर खान, पदम सिंह, जगंशेर खान पीथिसर आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। हॉस्पीटल के दन्त चिकित्सक सुरेन्द्र सिंह खटाना ने बताया कि इस हॉस्पीटल में शेखावाटी का पहला एण्डोडोन्टीक मशीन सेन्टर में दन्त रोगियों का उपचार किया जावेगा। कार्यक्रम में महेश सिंह राठौड़, प्रो.आरएस शक्तावत, विनोद शर्मा, कुन्दनमल शर्मा, सीपी खत्री, सुनील रंजन टकणेत, ओमप्रकाश कस्वां,इन्द्र सिंह, रूप सिंह हुड्डा, कनिता खटाना, रोहिताश सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन शैलेन्द्र माथुर ने किया।

Advertisement