Advertisement
Home खेल वाणी कपूर को दूसरा पेशेवर गोल्फ खिताब

वाणी कपूर को दूसरा पेशेवर गोल्फ खिताब

पुणे। हिरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर—2017 के चौथे चरण का खिताब वाणी कपूर ने अपने नाम कर लिया है। तीसरे एवं आखिरी दिन शुक्रवार को वाणी ने तीन ओवर 74 का स्कोर किया। वाणी का यह दूसरा खिताब है। वाणी का कुल स्कोर 216 रहा। वह नौ शॉट की शानदार बढ़त से खिताब जीती। गौरिका बिश्नोई और अमनदीप द्राल 54 होल में 225 के समान कुल स्कोर से संयुक्त दूसरे स्थान पर रहीं। 6,00,000 रुपए की प्रतियोगिता समाप्त हुई। हीरो मोटोकार्प द्वारा प्रायोजित शर्मिला निकोलट 227 के कुल स्कारे से चौथे स्थान पर रही।
ज्ञात रहे कि इसी साल फरवरी में वाणी कपूर ने हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर-2017 के चौथे चरण का खिताब अपने नाम किया था। टॉलीगंज क्लब कोर्स पर खेले गए इस टूर्नामेंट के तीसरे एवं आखिरी दिन वाणी ने इवन पार का स्कोर किया था। दिल्ली की वाणी का यह इस सत्र का पहला खिताब रहा। वह इससे पहले इस टूर्नामेंट के तीन चरणों में नहीं खेली थीं। अमनदीप द्राल, वाणी से चार स्ट्रोक पीछे रहते हुए दूसरा स्थान पाने में सफल रहीं. अमनदीप का कुल स्कोर 217 रहा। वाणी की तीसरे दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही होल में बोगी खेल बैठीं। सातवें होल में बर्डी लगाकर उन्होंने इसकी भरपाई की लेकिन आठवें होल में वह डबल बोगी खेल गईं।

Advertisement