Advertisement
Home राजस्थान चूरू रतननगर में हुआ दिव्यांगों के लिए सहायक अंग उपकरण चिन्हीकरण शिविर

रतननगर में हुआ दिव्यांगों के लिए सहायक अंग उपकरण चिन्हीकरण शिविर

चूरू। न्यू इण्डिया इन्श्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड की सीएसआर पहल के तहत दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु बुधवार को राजकीय बुधिया उमावि. रतननगर में दिव्यांग अंग उपकरण चिन्हीकरण शिविर आयोजित हुआ।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक नरेश बारोठिया ने बताया कि शिविर में 41 दिव्यांगजन चिन्हित किये गये, जिन्हें आगामी दिनों में शिविर लगाकर 65 अंग उपकरण वितरित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में चिन्हित दिव्यांगजनों को 4 मोटरयुक्त ट्राईसाईकिल, 13 ट्राई साईकिल, एक-एक स्मार्ट केन, डेजी प्लेयर, कृत्रिम अंग, 7 व्हील चेयर, 6 क्रेच, 8 श्रवण यंत्र, 2 एल्बो क्रेच, 10 छड़ी, 3 कैलीपर्स, 9 एम आर कीट वितरित किये जायेंगे। शिविर में एल्मिको टीम के अस्थि विशेषज्ञ अशोक कुमार साहू, दयानन्द यादव, उमेश शर्मा एवं ऑडियोलॉजिस्ट चेतना खण्डेलवाल ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में रॉयल विकलांग संस्थान के अख्तर खान सहित दिव्यांगजन उपस्थित थे। बारोठिया ने बताया कि गुरुवार 9 सितंबर को जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट सर्किल के पास स्थित राजकीय कन्या छात्रावास में चिन्हीकरण विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविरों को दिव्यांगजनों को अपने साथ 40 या अधिक प्रतिशत का दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र व एक फोटो साथ लेकर आना है। दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं होने की स्थिति में भी दिव्यांग शिविर में चिन्हीकरण करा सकत हैं। सहायक अंग उपकरण वितरण से पूर्व यह प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

Advertisement