Advertisement
Home राजस्थान हनुमानगढ हर घर में लगाये जायेगे औषधी पौधे

हर घर में लगाये जायेगे औषधी पौधे

वन विभाग में आयोजित वर्चुवल बैठक में दिये निर्देश

हनुमानगढ़। 21 जुन को राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार उपवनसंरक्षक कार्यालय हनुमानगढ़ वन विभाग व अन्य 22 विभागों के संयोजकों ने जिला मुख्यालय पर वर्चुवल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वन विभाग के नोड़ल को जिम्मेदारी देते हुए आगामी 5 साल तक आयुवेद विभाग के समन्वय करते हुए हर घर औषधी पौधे वितरण करने का संकल्प लिया गया। प्रत्येक घर में तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा आदि अन्य औषधी पौधों का वितरण करने का निश्चय किया गया। उक्त कार्यक्रम में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति को पूरे राजस्थान के अन्दर सहयोग के रूप में साथ् रखा गया है। बैठक में वन विभाग के मंत्री सुखराम बिश्नोई, श्रेया गुदा, श्रुती शर्मा, प्रो. अभिमन्यु कुमार, मनीष शर्मा, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति आदि मुख्य वक्ता रहे। डीएफओ करण सिंह काजला ने आये हुए सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार हर घर में औषधी वितरण कार्यक्रम में सभी के सहयोग से किया जायेगा। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक श्रवण तंवर ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सोच व ध्येय है कि प्रदेश की जनता स्वस्थ रहे इसी सोच के साथ उक्त अभियान को चलाया गया है।

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सहसंयोजक तरूण विजय ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया के तहत आगामी पांच वर्षो तक हर घर में औषधी वितरण कार्यक्रम चलाया जायेगा। इसी के साथ साथ पौधारोपण अभियान भी चलाया जायेगा। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हमें जो जिम्मेवारी सौपी है उसके तहत हर छोटे से छोटे घर में भी औषधी पौधे का वितरण कर उसके सार संभाल की पूर्ण जिम्मेदारी उस घर के मुखिया को दी जायेगी और उसे जागरूक किया जायेगा कि यह औषधी पौधे हमारी प्राकृतिक चिकित्सा में कितना महत्वपूर्ण है और इससे क्या क्या लाभ है। इस मौके पर हनुमानगढ़ ब्लॉक संयोजक गुरदीप चहल, ब्लॉक संयोजक मनोज सैनी, पीलीबंगा ब्लॉक संयोजक बलवीर सिद्धु, रातवसर ब्लॉक संयोजक डॉ. महेन्द्र सांगवाल,नोहर संयोजक रघुवीर सुथार, पूर्व सरपंच बलदेव सिंह, रोहित सैनी, सुवना सहायक विजय मौजूद थे।

Advertisement