Advertisement
Home राजस्थान भरतपुर मोरोली ग्राम पंचायत में गीता कुमारी सरपंच और सतपाल देशवाल बने उपसरपंच

मोरोली ग्राम पंचायत में गीता कुमारी सरपंच और सतपाल देशवाल बने उपसरपंच

भरतपुर की मोरोली ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच गीता कुमारी, उपसरपंच सतपाल देशवाल और पंचों का सम्मान समारोह

गीता कुमारी ने 185 वोटों से दर्ज की जीत, सतपाल देशवाल 4 मतों से बने उपसरपंच; आठ पंच निर्विरोध निर्वाचित, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित

भरतपुर । रिंकू एलीजा
ग्राम पंचायत मोरोली में श्रीमती गीता कुमारी सरपंच और सतपाल देशवाल उपसरपंच निर्वाचित हुए हैं। सरपंच पद पर गीता कुमारी, पत्नी योगेश कुमार एवं ठाकुर प्रताप सिंह नहारोली की पौत्रवधू ने 185 मतों से जीत दर्ज की। वहीं उपसरपंच पद पर सतपाल देशवाल ने 4 मतों से विजय हासिल की। पंचायत के आठ पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

नवनिर्वाचित सरपंच गीता कुमारी, उपसरपंच सतपाल देशवाल और पंचों के सम्मान में गोविंद सिंह अध्यापक की अध्यक्षता में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नहारोली देशवाल सरदारी की ओर से सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठजनों का साफा, दुपट्टा और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

समारोह में नवनिर्वाचित पंच हाकिम ठाकुर नहारोली, ललिता सेन नहारोली, गल्ला देवी नहारोली, दिलीप नहारोली, अंजू मोरोली, वीरेंद्र मोरोली, चंद्रपाल मोरोली और पप्पू मोरोली का भी सम्मान किया गया।

इस अवसर पर इंजीनियर घमंडी सिंह, बॉक्सिंग कोच एवं प्रवक्ता नवीन, मंडी यार्ड भरतपुर, लच्छो ठाकुर, सरपंच प्रतिनिधि रघुनाथ, पूर्व सरपंच छिंगा, मास्टर मुरारीलाल, कंडक्टर जोरमल, पूर्व सरपंच योगेश ठाकुर, संजय अध्यापक, हरवान, सौरभ देशवाल, लोटन ठाकुर, इंजीनियर नरेश, बच्चू मास्टर, जवाहर पूनिया, चेतन हवलदार, मंतू प्रधान, सुधीर, लोकेंद्र, अंदू, विजय मीणा, सुम्मेर बाबू, बृजमोहन, कलुआ, पंचईया, मोती, तरुण, छितर, दिव्यांश, संजू, गोपेश, शिवम, दिगंबर, राजवीर, पवन, उमेश, मोहित, डोरीलाल, बनवारी, महेश, गुल्ला, सचिन पूनिया, नाहर सिंह, नारायण, राजेश, रामेश्वर, रवि और हरिकृष्ण सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Advertisement