Advertisement
Home राजस्थान चूरू आप के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजय खान ने नेतृत्व का जताया आभार

आप के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजय खान ने नेतृत्व का जताया आभार

AAP के नवनियुक्त चूरू जिला अध्यक्ष संजय खान

पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

चूरू। आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त चूरू जिला अध्यक्ष संजय खान ने नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल, प्रदेश प्रभारी धीरज टोकस, प्रदेश सह प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज, प्रदेश सह प्रभारी विकास बग्गा, प्रदेश महासचिव विश्वेन्द्र चौधरी तथा प्रदेश सचिव एवं बीकानेर संभाग प्रभारी राजवीर माली सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

संजय खान ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की मेहनत, आपसी समन्वय और जनता के प्रति जवाबदेही पर निर्भर करती है।उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिला स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को आमजन तक पहुंचाने की रहेगी। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद स्थापित करने पर भी जोर दिया जाएगा।

जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की बात

संजय खान ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वे जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और आमजन की समस्याओं को संगठन के माध्यम से मजबूती से सामने रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से चूरू जिले में संगठन को नई मजबूती देने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण दायित्व भी है, जिसका निर्वहन वे पूरी गंभीरता और सक्रियता के साथ करेंगे। संजय खान ने पार्टी नेतृत्व के प्रति पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और पार्टी के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Advertisement