Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने तीन चिकित्सा संस्थानों का किया निरीक्षण

सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने तीन चिकित्सा संस्थानों का किया निरीक्षण

मौसमी बीमारियों की रोकथाम, दवा-जांच सुविधाओं, संस्थागत प्रसव एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने गुरुवार को पीएचसी हेतमसर, सीएचसी मंडावा एवं मंडावा ब्लॉक सीएमओ कार्यालय का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए किए जा रहे सर्वे एवं एंटी लार्वा गतिविधियों को क्रॉस चेक किया। साथ ही चिकित्सा संस्थानों में दवाओं की उपलब्धता, मेडिकल जांच सुविधाओं एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। सीएमएचओ ने संस्थान के अधीन आने वाली हाई रिस्क प्रेग्नेंसी महिलाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए उनकी नियमित निगरानी एवं समुचित स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएचसी मंडावा में प्रभारी डॉ. विनोद राहड़ से संस्थागत प्रसव की जानकारी लेते हुए सीएमएचओ ने लेबर रूम, वार्ड सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की। उन्होंने मां योजना के पैकेज बढ़ाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही वार्ड सहित पूरे अस्पताल परिसर में समुचित साफ-सफाई बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने चिकित्सा संस्थानों में लगे अग्निशमन यंत्रों की भी जानकारी ली। उन्होंने अग्निशमन यंत्रों को समय-समय पर रिफिल करवाने तथा उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आपात स्थिति में उनका प्रभावी उपयोग किया जा सके। इसके बाद सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने मंडावा स्थित ब्लॉक सीएमओ कार्यालय पहुंचकर ब्लॉक की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर बीसीएमओ डॉ. संजीव डूडी एवं ब्लॉक सीएमओ कार्यालय सहित स्वास्थ्य विभाग का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

2 साल से अलग दंपती फिर साथ आए ❤️ | काउंसलिंग से सुलझा पारिवारिक विवाद | Churu News

 

Advertisement