Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं आरएसएस की पुस्तिका वितरण के विरोध में सीपीआईएम ने किया बीईईओ कार्यालय...

आरएसएस की पुस्तिका वितरण के विरोध में सीपीआईएम ने किया बीईईओ कार्यालय का घेराव

सीपीआईएम तहसील कमेटी ने लगाया सरकारी स्कूलों में आरएसएस के प्रचार का आरोप, परीक्षा होने पर स्कूलों में तालाबंदी की चेतावनी

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

अलसीसर । झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (सीपीआईएम) तहसील कमेटी मलसीसर की ओर से बुधवार को ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी (बीईईओ) कार्यालय अलसीसर का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी एवं गैर-सरकारी स्कूलों में ‘आरएसएस के 100 वर्ष’ नामक पुस्तिका के वितरण और इसी पुस्तक पर ‘सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता’ आयोजित किए जाने का आरोप लगाते हुए इसे शिक्षा व्यवस्था का राजनीतिक इस्तेमाल बताया। सीपीआईएम तहसील कमेटी के सचिव कामरेड महिपाल पूनिया ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में छोटे बच्चों को आरएसएस से संबंधित पुस्तिका वितरित की जा रही है और उसी के आधार पर परीक्षा करवाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी मशीनरी और सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल किसी संगठन के प्रचार-प्रसार के लिए किया जाना उचित नहीं है। पूनिया ने कहा कि पार्टी इसका विरोध करती है और इस तरह की गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उक्त पुस्तिका के आधार पर परीक्षा आयोजित की गई तो सीपीआईएम कार्यकर्ता स्कूलों में तालाबंदी का आंदोलन करेंगे। इसके लिए उन्होंने प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया और संबंधित अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। इस अवसर पर कामरेड महिपाल पूनिया, मोहित जलंद्रा, राहुल सिलाइच, सोयब खान, दीपक सामरिया, अमित शेखावत सहित सीपीआईएम के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement