प्रतिभागियों को तिरंगा देकर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का दिलाया संकल्प
चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को जिले के सीएमटीसी घंटेल में आयोजित डाटा एंट्री सखी रिफ्रेशर प्रशिक्षण एवं वीपीआरपी प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को तिरंगा प्रदान कर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, गौरव और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत महिला कैडर और प्रशिक्षणार्थियों की भागीदारी से अभियान का संदेश घर-घर और समुदाय के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जा सकता है।
राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की दी जानकारी
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्य, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़े दायित्व तथा प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षणार्थियों ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में डाटा एंट्री सखी के कार्यों में दक्षता बढ़ाने, रिफ्रेशर प्रशिक्षण के जरिए कार्यों की गुणवत्ता सुधारने तथा वीपीआरपी (Village Poverty Reduction Plan) के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षणार्थियों को वितरित किए तिरंगे
इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किए गए। उन्हें अपने घरों के साथ-साथ आसपास के परिवारों और समुदाय के लोगों को भी हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिला रिसोर्स सेल इंचार्ज राकेश कुमार छेपट, जिला प्रबंधक मुकेश महर्षि सहित जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए ब्लॉक परियोजना प्रबंधक एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत एस. के. मेमोरियल स्कूल में तिरंगे वितरित
हर घर तिरंगा अभियान का भव्य शुभारंभ: जिला कलक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने दिखाई तिरंगा रैली को हरी झंडी













