भटनेर ज्ञान सभा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पुनः बैठक आयोजित

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

हनुमानगढ़। हिमांशु मिड्ढा
शिक्षा विभाग राजस्थान, श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय हनुमानगढ़ व शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संयुक्त तत्त्वावधान द्वारा 12 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले भटनेर ज्ञान सभा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज पुनः बैठक ABRSM हनुमानगढ़ जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सहयोगियों ने कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। साथ ही अधिक से अधिक शिक्षाविदों, प्रबुद्धजनों एवं समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।बैठक में न्यास के श्रीगंगानगर विभाग संयोजक दिनेश भादु , संयोजक, जिला संयोजक श्रीगंगानगर मनीष कुमार तथा कार्यक्रम सह संयोजक डॉ. सुरेंद्र सिंह चौहान, प्रमोद कुशवाहा,ABRSM प्रदेश उपाध्यक्ष अतर सिंह,ABRSM हनुमानगढ़ जिला अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, अन्जनी कुमार दुबे, महेन्द्र सिंह, रामदर्शन, पवन कुमार, विवेक शर्मा, श्याम सुन्दर शर्मा राजकुमार बवेजा,, राजेश गर्ग, दिनेशसहारण, उदयवीर , पुनीत हरवानी, पारस सुथार सहित अनेक कार्यकर्ता एवं सहयोगी उपस्थित रहे।सभी उपस्थित सदस्यों ने ज्ञान सभा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।