28 जून को टाउन हॉल में होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, गांव-गांव पहुंच रही संत कबीर शिक्षा समिति

समिति पदाधिकारियों ने किया सघन जनसंपर्क, पीले चावल बांटकर ग्रामीणों को दिया आमंत्रण

चूरू। संत कबीर शिक्षा समिति की ओर से आगामी 28 जून को स्थानीय टाउन हॉल में आयोजित होने वाले भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के उद्देश्य से समिति के पदाधिकारी लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।इसी क्रम में समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कड़वासर, झारिया, आसलखेड़ी, चलकोई, जोड़ी, रामपुरा, जसरासर, दुधवा मीठा और ढाढरिया बणीरोतान सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संपर्क किया। इस दौरान ग्रामीणों को पीले चावल वितरित कर समारोह में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया।जनसंपर्क अभियान के दौरान समिति के संरक्षक सीताराम लुगरीया ने कहा कि 28 जून को आयोजित होने वाले समारोह में समाज एवं क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का मंच है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें भागीदारी निभानी चाहिए।उन्होंने कहा कि समाज की होनहार प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में अधिकाधिक उपस्थिति से बच्चों को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा और ऊर्जा मिलेगी।समिति के जिला अध्यक्ष महेंद्र बावलिया ने ग्रामीण बैठकों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समारोह को लेकर युवाओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।जनसंपर्क अभियान के दौरान विभिन्न गांवों में ग्रामीणों ने समिति पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर चूरू तहसील अध्यक्ष बलवीर नीनानिया, पूर्णमल सोलंकी, प्रताप खरोड़, भंवरलाल दुग्गल, नीराणाराम बावलिया, रमेश, दलीप बावलिया, कालूराम धानक, मनीराम, सुखदेव, नरेन्द्र, गूगनराम, भलाराम, अमरसिंह, सांवरमल, सुभाष, कृष्ण, सुनील, राजकुमार, धर्मपाल, राजेन्द्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

समिति का जनसंपर्क अभियान इन गांवों में पहुंचा

  • कड़वासर
  • झारिया
  • आसलखेड़ी
  • चलकोई
  • जोड़ी
  • रामपुरा
  • जसरासर
  • दुधवा मीठा
  • ढाढरिया बणीरोतान

28 जून को समारोह में होंगे प्रमुख आयोजन

  • मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान
  • समाज की होनहार छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन
  • समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान
  • सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम