तेजाजी धाम आने का दिया निमंत्रण , राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने जयपुर आवास पर किया स्वागत-सम्मान
चिड़ावा।झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
राज्यसभा उम्मीदवार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सतीश पूनियां के जयपुर स्थित आवास पर रविवार को राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने शिष्टाचार भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर डॉ. क्यामसरिया ने उन्हें शॉल एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया तथा राज्यसभा उम्मीदवारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान की झुंझुनूं जिला ब्रांड एम्बेसडर अंकिता क्यामसरिया एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक निकिता क्यामसरिया ने भी डॉ. पूनियां को गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। इस दौरान राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने डॉ. सतिश पूनियां को झुंझुनूं जिले के क्यामसर गांव में निर्माणाधीन भारत के सबसे बड़े तेजाजी मंदिर के दर्शन एवं कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। डॉ. पूनियां ने निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए शीघ्र ही तेजाजी धाम क्यामसर आने का आश्वासन दिया। भेंटवार्ता के दौरान सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, युवाओं की भागीदारी तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इसे समाज और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
“तेजाजी धाम क्यामसर बनेगा आस्था और संस्कृति का नया केंद्र”
डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने कहा कि क्यामसर में निर्माणाधीन विशाल तेजाजी मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि यह प्रदेश की लोक संस्कृति और विरासत को नई पहचान भी देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. सतीश पूनियां जैसे जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना को नई गति प्रदान करेगा।










