सादुलपुर की जन आक्रोश सभा में सांसद Rahul Kaswan ने सरकार पर साधा निशाना, बोले— जनता पानी के लिए तरस रही, सरकार गहरी नींद में; कांग्रेस नेताओं ने निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का किया आह्वान।
सादुलपुर। शुक्रवार को सादुलपुर के मुख्य बाजार में कांग्रेस पार्टी की तरफ से विशाल जन आक्रोश जनसभा का आयोजन पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां के सानिध्य में किया गया।सभा के बाद सभी नेता और बड़ी संख्या में लोग पैदल चलते हुए रेलवे स्टेशन होते हुए मिनी सचिवालय पहुंचे और उपखंड अधिकारी को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सभी नेताओं ने उपखंड अधिकारी को कहा कि 10 दिवस में व्यवस्था नहीं सुधरी तो सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन किया जायेगा।भंयकर गर्मी के बीच हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि आज सादुलपुर ही नहीं बल्कि चूरू जिले में पेयजल की भारी किल्लत से लोग बेहाल हैं। हालात इस कद़र बेहाल हैं कि लोगों को हजारों रू देकर टैंकर डलवाने पड़ रहे हैं।जल जीवन मिशन के तहत्त काम अटके पड़े हैं। जिले में 70 करोड़ का डेविएशन का बजट स्वीकृत नहीं होने से अनेकों टंकिया जुड़ नहीं पा रही हैं, जिससे लोग प्यासे रहने को मजबूर हैं।इसी प्रकार बिजली की भयंकर अघोषित कटौती ने आमजन को बेहाल कर रखा है। कोई सुध लेने वाला नहीं है, जिला प्रशासन और सरकार गहरी नींद में सो रहे हैं और इस हुंकार के माध्यम से हम सब सोये हुए नकारा लोगों को जगाने का काम कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीद से लेकर नगरपालिका तक भ्रष्टाचार का आलम है। 2 साल में 6 ईओ बदल चुके हैं, लेकिन काम कुछ हो नहीं पा रहा। शहर में गंदगी के ढ़ेर लगे हैं। सांसद ने चिकित्सा सुविधाओं की बेहाली पर भी सरकार पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर के स्वीकृत पदों में से लगभग पद खाली पड़े हैं, जांच मशीनें बंद पड़ी हैं, लेकिन प्रशासन और सरकार सुध नहीं ले रही। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जनता को उसके हाल पर छोड़कर कहा जा रहा कि मैलोडी खाओ।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष और सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह फैल हो चुकी है। हम सबको लगातार मजबूती से आवाज उठान होगी और आगामी निकाय व पंचायत चुनावों में इनको करारी शिकस्त देकर आईना दिखाना है। पूरी कांग्रेस एकजुट है और चूरू जिले में मजबूती के साथ भाजपा की जनविरोधी नीतियों का मुकाबला करेंगे।
तारानगर विधायक नरेन्द्र बुडानिया ने कहा कि बिजली और पानी के इतने खस्ताहाल किसी सरकार में नहीं देखे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अमरपुरा धाम में एक व्यक्ति पेयजल से फलों का बाग लगा रहा है लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा। महंगाई की मार और आर्थिक मौर्चे पर नरेन्द्र मोदी की विफलता ने जनता की कमर तोड़ने का काम किया है।
पीसीसी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कहा कि जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया गया है। बिजली, पानी की व्यवस्था पूर्णतया पटरी से उतर चुकी है। सरकार में बैठे लोग खामोश हैं और जनता परेशान। जनता कांग्रेस की तरफ उम्मीद के साथ देख रही है, अत: कांग्रेस पार्टी भी चूरू जिले में एकजुट होकर पंचायत और निकाय में विजय हासिल करेगी और जनता के काम होंगे।
पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया ने पानी, बिजली की अव्यवस्था के साथ-साथ एमएसपी खरीद में घोटाले को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ छलावा करने वालों को सजा दिलाने का काम करेंगे।सभा को पूर्व विधायक कमला कस्वां, पीसीसी सदस्य अमरसिंह सांगवान, जिला परिषद सदस्य कमला पूनिया व विमला कालवा, वरिष्ठ नेता मोहनलाल आर्य, पूर्व चैयरमैन जगदीश बैरासरिया, रियाजत खान, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पूनिया, करतार टांडी, शीशपाल पूनिया, नाहरसिंह, महेन्द्र सहारण, रामकुमार मुहाल, मोहरसिंह कस्वां, नियाज मोहम्मद ने सम्बोधित किया।संचालन डॉ कुलदीप पूनिया ने किया।
रतनपुरा में पेयजल संकट पर RLP का बड़ा प्रदर्शन, 60 दिन में समाधान नहीं तो आर-पार की लड़ाई


















