ग्रीष्मकालीन शिविर में छात्र-छात्राओं को बांटे फल

छः न्याति समाज महिला प्रकोष्ठ के शिविर का समाजजनों ने किया निरीक्षण, स्वरोजगार प्रशिक्षण की सराहना

चूरू। डाबला राजकीय विद्यालय में छः न्याति समाज महिला प्रकोष्ठ की ओर से संचालित ग्रीष्मकालीन शिविर में बुधवार को विप्र समाज की ओर से छात्र-छात्राओं को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने भाग लेकर शिविर गतिविधियों का अवलोकन किया।इस अवसर पर छः न्याति समाज के जिलाध्यक्ष महेश बावलिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपिका शर्मा, पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा, पुजारी महासंघ के संरक्षक योगेश गौड़, वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र चौबे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र काछवाल, गुरदास भारती, राजीव शर्मा, पार्षद ममता जोशी, राजीव बहड़, बाबू पाटिल और रवि दाधीच सहित अन्य अतिथियों ने शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं का निरीक्षण किया।

जिलाध्यक्ष महेश बावलिया ने कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे आयोजन सराहनीय हैं और आयोजक बधाई के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि बालाजी महाराज के पुजारी धर्मवीर पुजारी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शिविर में फल वितरण किया गया।पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा ने शिविर को समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण बच्चों को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।पुजारी महासंघ के संरक्षक योगेश गौड़ ने कहा कि पंडित धर्मवीर पुजारी के जन्मदिन के अवसर पर छात्र-छात्राओं को फल वितरित कर सामाजिक सेवा का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में अनेक ग्रामीण, शिक्षक एवं समाजजन उपस्थित रहे। अंत में वरिष्ठ अध्यापक जगदीश चौटिया ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।