Advertisement
Home राजस्थान चूरू शेखावत कॉलोनी में कॉलोनीवासियों के बीच पहुंचे कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रफ़ीक मंडेलिया

शेखावत कॉलोनी में कॉलोनीवासियों के बीच पहुंचे कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रफ़ीक मंडेलिया

कॉलोनीवासियों से मुलाकात कर सुनी समस्याएं, नगर परिषद को दी जल्द समाधान की चेतावनी

चूरू। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने बुधवार को वार्ड संख 20 के निवासियो से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। कॉलोनीवासियों ने बताया कि नालियों का गंदा पानी सड़कों पर जमा होने से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र में बदबू और गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। मौके पर ही रफ़ीक मंडेलिया ने नगर परिषद के संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नगर परिषद द्वारा जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वार्डवासियों के साथ मिलकर बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर परिषद प्रशासन की होगी।इस दौरान निवर्तमान पार्षद बेबी बानो, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रियाजत खान, शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, नारायण बालान, मोहम्मद हुसैन निर्वाण, जमील चौहान, हेमंत सिहाग, आबिद जाबासरिया, शिव कुमार शर्मा, अज़ीज़ खान, असलम मॉयल, समीउल्लाह गौरी, इमरान मलनस, सलीम पीए, नानू कलाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Advertisement